बजरंग दल के एक नेता के पास एक व्हाट्सएप फॉरवर्ड आया. लिखा कुछ ऐसा था कि 'मुसलमानलड़कों ने एक हिंदू लड़के को मार दिया है.' इस फेर में वो उठा और सड़क पर जाते दोमुसलमानों पर हमला कर दिया. एक मारा गया, दूसरे की बारी आते तक में चाकू टूट गया.लेकिन थोड़ी गड़बड़ हो गई. जो मारा गया उसका नाम था, हरीश पुजारी. और वो संघ काकार्यकर्ता था. अपने दोस्त समीउल्ला के साथ कहीं जा रहा था. हरीश पुजारी की मौत केबाद बड़ा बवाल कटा. राइट विंग वालों ने इसे हिंदुओं पर हमला बताया. हत्यारों कीगिरफ्तारी के लिए पूरा जिला बंद करवाया. पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा. हमला करनेवाले थे भुविथ शेट्टी,अच्युता और मिथुन. दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल के बजरंगी.तीनों को पुलिस ने धर लिया है. भुविथ शेट्टी पहले भी जेल गया है. जब कलबुर्गी कीहत्या हुई तो ट्वीट किया था. 'पहले अनंतमूर्ति और अब कलबुर्गी,हिंदुओं का मजाक उड़ाओऔर कुत्ते की मौत मरो.' पुलिस ने धर लिया,चार महीने की जेल हुई. निकले तो कोर्ट नकहा- आगे से सलीके में रहना. बाहर आकर कत्ल कर दिया अब वापस जेल में है. बताते चलेंकि भुविथ शेट्टी को फोटोग्राफी का शौक है. फेसबुक पर उसका 'Bhuvi Clicks' नाम सेफोटोग्राफी पेज है. पेज की तस्वीरों में बंतवाल भाजपा की सभाओं की तस्वीरें हैं.तस्वीरों में येदियुरप्पा भी हैं.