कंगना को BJP का टिकट मिलेगा? CM का जवाब सुन लीजिए!
द लल्लनटॉप को CM जयराम ठाकुर ने जवाब दे दिया है.

हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं. पूरा प्रदेश 12 नवंबर को (Himachal Pradesh Elections) मतदान करेगा. चुनाव हो रहे हैं, तो कवरेज भी हो रही है. दी लल्लनटॉप की भी दो टीमें ग्राउंड पर हैं. हिमाचल के मुद्दे खंगाल रही हैं. और, इस सिलसिले में वापस आ चुका है ‘जमघट’ - जहां हमारे संपादक सौरभ द्विवेदी सत्ता के दावेदारों से जनता के हिस्से के सवाल पूछते हैं.
हिमाचल चुनाव के इर्द-गिर्द कई चर्चाएं हैं. एक चर्चा है ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लोकसभा टिकट से संबंधित. दरअसल, हाल ही में आजतक के एक कार्यक्रम में कंगना ने इस मुद्दे पर बात की थी. कंगना ने राजनीति में आने के संकेत दिए थे और कहा था कि अगर जनता चाहेगी और भाजपा उन्हें टिकट दे, तो वो हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. जमघट के हालिया इंटरव्यू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हमने पूछ लिया कि क्या भाजपा कंगना को टिकट देने वाली है?
मिल रहा है कि नहीं टिकट?हुआ ये कि मंडी लोकसभा को लेकर चर्चा छिड़ी, तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा गया कि CM के होम डिस्ट्रिक्ट में 2021 में उपचुनाव हुए और भाजपा कांग्रेस से क्यों हार जाती है, जबकि 2014 और 2019 में अच्छी लीड थी? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो ये मानते हैं चुनाव में चूक हुई है, लेकिन इसका बड़ा कारण कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की मृत्यु की वजह से क्षेत्र में उठी सहानुभूति को भी बताया. लेकिन, मोटे तौर पर माना कि अंकगणित बिगड़ गया था. बस इसी पर सौरभ ने उनसे पूछ लिया कि क्या इस गणित को साधने के लिए भाजपा मंडी लोकसभा से ऐक्ट्रेस कंगना रणौत को टिकट देने वाली है? जैसी उन्होंने इच्छा ज़ाहिर की है.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा,
कंगना रनौत के राजनीति में आने के संकेत पर जेपी नड्डा ने भी कहा था कि वो तो निश्चित तौर पर चाहते हैं कि कंगना पार्टी में आएं. वो जानते हैं कि कंगना प्रधानमंत्री मोदी के कामों से प्रभावित हैं. लेकिन चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने भी कहा था कि ये उनके अकेले का निर्णय नहीं होता है.
जमघट: जयराम ठाकुर ने सौरभ द्विवेदी के सामने मोदी के फोन, वीरभद्र और OPS पर क्या खुलासे किए?

.webp?width=60)

