The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • himachal pradesh election 2022 bjp jairam thakur explains why did he participate in funeral of virbhadra singh

वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर क्या बोले हिमाचल CM जयराम ठाकुर?

वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने इसके लिए जयराम ठाकुर की तारीफ की है.

Advertisement
Jairam thakur interview jamghat
वीरभद्र सिंह और जयराम ठाकुर.
pic
धीरज मिश्रा
7 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 7 नवंबर 2022, 09:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के लिए प्रचार-प्रसार अपने जोर पर है. तमाम पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर जेपी नड्डा, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ तक लगातार रैलियां कर रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर से बीजेपी की जीत की हुंकार भरी है.

इस बार के चुनाव को लेकर दी लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इंटरव्यू किया. इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधी रहे और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने ये भी बताया कि सिंह के निधन पर क्यों वो उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे.

जब सौरभ द्विवेदी ने उन्हें बताया कि वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने उनकी तारीफ की है कि मुख्यमंत्री भले ही विपक्षी पार्टी के हों, लेकिन जब उनके पति का निधन हुआ तो तब वो मौजूद थे. इसपर जयराम ठाकुर ने कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

मालूम हो कि 8 जुलाई 2021 को वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था. वो छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, जो कि अभी भी राज्य का रिकॉर्ड है. वह कुल मिलाकर 9 बार विधायक बने थे और करीब 50 सालों तक राजनीति में थे.

जमघट: जयराम ठाकुर ने सौरभ द्विवेदी के सामने मोदी के फोन, वीरभद्र और OPS पर क्या खुलासे किए?

Advertisement

Advertisement

()