OPS लागू होगा? जानिए क्या बोले हिमाचल CM जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस शासित राज्यों में OPS लागू नहीं हुआ है, सिर्फ कागजी कार्रवाई हुई है.

हिमाचल प्रदेश के चुनाव में पुरानी पेंशन योजना यानी OPS एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. कांग्रेस ने कहा है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो पुरानी पेंशन योजना को लागू करेंगे. जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को फायदा होगा. इसके लिए कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का उदाहरण दिया और कहा कि अगर वे इन दो राज्यों में ऐसा कर सकती है, तो हिमाचल प्रदेश में भी करेगी.
हालांकि, बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है. दी लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी को दिए एक इंटरव्यू में राज्य के बीजेपी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सिर्फ कागजी कार्रवाई की है, जमीन पर योजना को लागू नहीं किया है.
इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी ने OPS के मुद्दे को त्यागा नहीं है, बल्कि इसपर फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा. ये किसी एक राज्य के द्वारा नहीं किया जाएगा
ठाकुर ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
जयराम ठाकुर ने ये भी कहा,
उन्होंने कहा कि इस योजना में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ MOU किया है और MOU एकतरफा समाप्त नहीं किया जा सकता है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा,
जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखा है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसका हल निकाला जाएगा.
जमघट: जयराम ठाकुर ने सौरभ द्विवेदी के सामने मोदी के फोन, वीरभद्र और OPS पर क्या खुलासे किए?

.webp?width=60)

