मैथिली में एक कहावत है- तोरो सं बीर, तोहर नाक लेबौ तीर. आसान भाषा में इसका मतलबयह है कि तुम जो भी करोगे मैं उससे एक कदम आगे ही जाकर करूंगा. भारतीय राजनीति भीइसे मुहावरे पर चलती नज़र आ रही है. भाषा की मार्यादा को ऐसी किसी खूंट पर जाकर रखदिया गया है जहां उसे रखकर सभी भूलते जा रहे हैं. एक कुछ कहता है तो दूसरा और नएकीर्तिमान स्थापित कर देता है. वो कहते हैं न कि रिकॉर्ड बनते ही हैं तोड़ने के लिए.हिमाचल प्रदेश के बीजेपी प्रेजिडेंट हैं, सतपाल सिंह सत्ती. इस प्रदेश का एक जिलाहै सोलन. हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर 19 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं और इसकोलेकर सोलन में चुनावी सभा कर रहे थे. इस सभा में ऐसा कुछ बोल गए कि उनका एक वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हम वह वीडियो आपसे शेयर नहीं कर रहे हैं. वीडियोके आखिर में उन्होंने कहा कि एक आदमी ने फेसबुक पर लिखा है जो मैं मंच से नहीं बोलसकता. सतपाल ने कहा- राहुल जी के बारे में हम भी नहीं बोल सकते क्योंकि एक पार्टीके राष्ट्रीय नेता हैं और तीन बार के सांसद हैं. मैंने रणधीर शर्मा (प्रदेश बीजेपीप्रवक्ता) से पूछा कि क्या लिखा है तो उन्होंने कहा कि मैं बता नहीं सकता. आपफेसबुक पर पढ़ो, लोगों में हमसे भी ज़्यादा ग़ुस्सा है. इसके बाद सतपाल ने कहा-"मैं भारी मन से बोल रहा हूं. उसने लिखा है- इस देश का चौकीदार चोर है, अगर तूबोलता है तो तू ***** है. उसने सीधा लिखा है फ़ेसबुक पर." न्यूज़ एजेंसी पीटीआई केमुताबिक हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश चौहान ने सतपाल से माफी मांगने को कहा हैऔर कहा है कि अगर वह माफ़ी नहीं मांगते हैं तो हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. हमअपने कानूनी सेल की राय ले रहे हैं. इसके बाद, हम सिर्फ उस शिकायत दर्ज करा सकतेहैं. राज्य कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप राठौर ने कहा कि एक सीनियर नेता से ऐसी भाषाकी उम्मीद नहीं की जाती है. सतपाल सिंह सत्ती को थोड़ा जान भी लीजिए. पहली बार ऊनाविधानसभा सीट से 2003 में शिमला पहुंचे थे. लगातार तीन बार जीते. 2017 में कांग्रेसके सतपाल रायजादा से चुनाव हार गए. अब हिमाचल बीजेपी के प्रेजिडेंट हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- राहुल गांधी के सिर पर लेजर गन टारगेट करने की सच्चाई जानकर कांग्रेसशर्मसार हो जाएगी