हिमाचल और उत्तराखंड में भयंकर बारिश, नदियां खतरे के ऊपर, फिर से आएगी बाढ़?
बारिश को देखते हुए उत्तराखंड में देहरादून, पौड़ी और चम्पावत स्कूल को बंद रखने का फैसला किया है. जबकि हिमाचल में भारी बारिश को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज को 14 अगस्त को बंद रखने का फैसला किया गया है.
.webp?width=210)
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Himachal Uttarakhand Rain) में भारी बारिश से एक बार फिर मुसीबत पैदा हो गई है. उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है. बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने देहरादून, पौड़ी और चम्पावत स्कूल को बंद रखने का फैसला किया है. जबकि हिमाचल में भारी बारिश को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज को 14 अगस्त को बंद रखने का फैसला किया गया है.
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 अगस्त तक के लिए टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
हरिद्वार में 14 अगस्त की सुबह गंगा नदी का जलस्तर 294.90 मीटर पर पहुंच गया है. यहां खतरे का निशान 294 मीटर है. वहीं अलकनंदा नदी भी उफान पर है.
आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारी बारिश से राज्य में अब तक करीब 637 करोड़ का नुकसान हो चुका है. इस दौरान अब तक कुल 58 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 37 लोग घायल हैं. साथ ही 19 लोग अभी भी लापता है.
हिमाचल में भी स्कूल बंदवहीं हिमाचल में भी बारिश का कहर जारी है. राज्य में लगातार चार दिन से भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से राज्य में कई सड़कें बंद हो चुकी हैं. शिमला, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर जिले में बारिश ने सबसे ज्यादा मुश्किलें पैदा की है. शिमला में लैंडस्लाइड की वजह से लोग दहशत में आ गए हैं. जबकि सोन नदी में उफान के चलते मंडी और धर्मपुर में घरों और खेतों में जलभराव हो गया है. बारिश को देखते हुए हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने 14 अगस्त को प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया है.
वीडियो: असम CM हिमंता बिस्वा शर्मा ने BJP और मुस्लिमों के रिश्तों पर अब क्या बोल दिया?

