नॉर्थ इंडिया समेत पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8
Advertisement

फोटो - thelallantop
नॉर्थ इंडिया समेत पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके की खबर है. उत्तर भारत में भूकंप के झटके करीब 2 मिनट तक महसूस किए गए. जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश बताया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है. भूकंप का केंद्र पेशावर के 248 किलोमीटर की दूरी पर है. पाकिस्तान के काराकोरम पहाड़ी इलाके में भूकंप के बाद हुए लैंडस्लाइड से एक शख्स की मौत की खबर है.
भूकंप के बाद दिल्ली मेट्रो सेवाओं को कुछ देर के लिए रोक दिया गया. दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप रविवार शाम 4 बजे आया. भूकंप का केंद्र जमीन से 190 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है. देखिए भूकंप के बाद का वीडियो...
https://twitter.com/ANI_news/status/719120576753700864
https://twitter.com/PTI_News/status/719113562757550080
https://twitter.com/ANI_news/status/719113309165780992
भूकंप के कितने जोन?
भूकंप के लिहाज से इंडिया 4 एरिया में बंटा है. सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 को माना जाता है. जोन 5 में पूर्वोत्तर के राज्य, उत्तरी बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात और अंडमान- निकोबार द्वीप आते हैं. जोन-4 में आने वाली दिल्ली पर भी काफी खतरा रहता है.

.webp?width=60)

