छोटे हाथी की मम्मा मर गई, लेकिन वो उसे कैसे छोड़े
बहुते सेंटिया देने वाला वीडियो है. खुद ही देख लेयो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सबकी मम्मी सुपर मॉम होती है. चाहे वो इंसानों की हो या जानवरों की. ऐसे चाहे जितनी मरजी मम्मी डांट ले, हम खिसिया जाएं और बात करना बंद कर दें. पर मम्मी कभी ऐसा नहीं करती. कभी ज्यादा परेशान कर दिया तो बिना बताए छोड़कर एक दो दिन के लिए नानी के घर चली जाती है. उस टाइम तो ऐसा लगता है जैसे हम अनाथ हो गए हैं. खुद से न जाने क्या-क्या प्रॉमिस करने लगते हैं. ऐसा नहीं करेंगे. वैसा नहीं करेंगे. सारी बात मानेंगे मम्मी की.
एक बेबी हाथी की मम्मा उसे छोड़कर चली गई. हमेशा के लिए. यानी मर गई. नरसीपुरम जंगल में रहते थे दोनों. ये जंगल तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में है. वो छोटू हाथी अपनी मम्मा की डेड बॉडी के पास से हट ही नहीं रहा. घूम-घूम के उसी के पास चला आ रहा है. लोग आजू-बाजू खड़े होकर कोशिश कर रहे हैं उसे हटाने की ताकि हथनी के शरीर को ले जा सके.
बहुत सेंटी टाइप वाला वीडियो है. खूब वायरल हो रहा है. आप भी देखिए.
https://www.youtube.com/watch?v=eXsCx7InCwU

