'छिछोरों 6 महीने झाड़ू लगाओ, सड़क-ठरक दोनों साफ होंगी'
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- छह महीने तक हर संडे सफाई करें छिछोरे, ताकि अक्ल ठिकाने आ सके.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जियो हाईकोर्ट. मनचलों की वाट लग जाएगी अब. बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को मस्त फैसला सुनाया. तीन लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले 4 छिछोरे अब 6 महीने सड़क पर झाड़ू लगाएंगे. छह महीने तक हर संडे सफाई करने की सजा. ताकि छिछोरों की अक्ल ठिकाने आ सके. बुद्धि साफ हो सके.
इन चार छिछोरों को नौपादा के टेकदी बंगला एरिया की सफाई करनी होगी. कोर्ट ने कहा- इससे न सिर्फ सड़क साफ होगी. बल्कि ये आपके दिमाग की गंद को भी साफ करेगा. दरअसल ये बंदे भिवांडी में पैकर्स एंड लोडर्स का काम करते हैं. संडे को छुट्टी होती है. तो कोर्ट ने कहा- हर संडे को ये बंदे सुबह 7 से 11 और शाम को 4 से 7 पब्लिक प्लेसस की सफाई करेंगी. नौपादा पुलिस स्टेशन के अधिकारी काम को सुपरवाइज करेंगे. रिपोर्ट कोर्ट में जमा करेंगे.
छिछोरों की हरकत तो बताओ?
द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीते साल अक्टूबर में जब नवरात्रे चल रहे थे. तब ये लोग शराब के नशे में टुल थे. वहीं से गुजर रही लड़कियों पर इन लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए. बात आगे बढ़ी. लड़ाई मारपीट हुई. थाना पुलिस हुआ. केस कोर्ट पहुंचा. और फिर आया ये फैसला. कोर्ट ने हर बंदे को 5 हजार रुपये टाटा मेमोरियल अस्पताल में डोनेट करने के लिए कहा है.

