हैदराबाद की खबर है. बहुत ही बुरी. बुरी काहे कि मां की ममता यहां फेल हो गई. अब तकसुना होगा कि लोग बेटा पैदा करने के लिए बेटी को गर्भ में ही मार रहे हैं. लेकिनयहां उल्टा केस हुआ है. एक मां ने अपने 24 दिन के बेटे का गला शेविंग ब्लेड से काटकर सड़क पर मरने के लिए फेंक दिया. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखा है.30 साल की पूर्णिमा का पहला बच्चा एक मरा हुआ लड़का था. पांच साल पहले एक और बेटेको जन्म दिया था. उसे बेबी गर्ल चाहिए थी. इस बार उसे पक्का भरोसा था कि बेटी होगी.टोटके भी चालू कर रखे थे. हसबैंड से बोल रखा था कि निपूते रिश्तेदारों और पड़ोसियोंको उससे दूर रखे. लेकिन जब लड़का हो गया तो सारा मामला बिगड़ गया. वो एकदम से अपसेटहो गई. उसका पति श्रीधर राजू नरेदमेट में कॉस्मेटिक शॉप चलाता है. मंगलवार को उसकेपास पूर्णिमा का फोन आया कि लुटेरे उसका मंगलसूत्र नोच ले गए हैं. बच्चा भी छीन लेगए. राजू भाग कर घर के पास पहुंचा. करीब एक किलोमीटर दूर पूर्णिमा घायल बच्चे कोलिए वेट कर रही थी. उसके पहुंचते ही पूरी स्क्रिप्टेड स्टोरी सुना दी. कि दोबाइकर्स आए और मेरे चेहरे पर कुछ स्प्रे कर गए. मैं बेहोश हो गई. जब होश आया तोमेरा मंगलसूत्र गायब था. बेटा सड़क पर पड़ा था. राजू बच्चे को उठा कर फौरन हॉस्पिटलले गया. डॉक्टर्स ने सलाह दी कि इसको गांधी हॉस्पिटल ले जाओ. वहां सही रहेगा. वहांपहुंचे तो डॉक्टर्स ने कह दिया- आई एम सॉरी. बच्चा मर गया था. पुलिस को सूचना मिलीआधी रात को. अलवल के ACP सईद रफीक ने दोनों का बयान लिया. पुलिस को पूर्णिमा केबयान में गड़बड़ी लगी. और उसकी हरकतें अजीब. रो भी नहीं रही थी. पोस्टमॉर्टमरिपोर्ट में आया कि तेज धार वाली चीज से बच्चे का गला कटा. पूर्णिमा से कर्रीपूछताछ हुई तो सब उगल दिया. चोरी हुआ मंगलसूत्र भी मिल गया, वो ब्लेड भी और बच्चेकी खून से सनी टीशर्ट भी बरामद हुई. पूर्णिमा को मर्डर का चार्ज लगाकर जेल भेज दियागया.