जाट रिजर्वेशन की बफरिंग फिर शुरू, 3G सर्विस बंद
सोनीपत में लगी धारा 144. जाट नेताओं का वादा- 3 अप्रैल तक नहीं होगा कोई आंदोलन.
Advertisement

फोटो क्रेडिट: REUTERS
जाट नेताओं ने रिजर्वेशन की मांग को लेकर फिर आंदोलन की धमकी दी है. जाट नेताओं का हरियाणा सरकार को गुरुवार तक दिया अल्टीमेटम खत्म हो गया है. हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार से शुक्रवार को जाट नेताओं के बीच बातचीत हुई. बातचीत के बाद जाट नेताओं ने डेडलाइन 31 मार्च तक बढ़ा दी है. इससे पहले नेता बोले-अगर बातचीत सफल नहीं रही तो आंदोलन होगा. जाट लीडर यशपाल मलिक ने कहा, 'रिजर्वेशन को लेकर 3 अप्रैल तक हरियाणा में कोई आंदोलन नहीं होगा.'
https://twitter.com/PTI_News/status/710785712514138113
https://twitter.com/PTI_News/status/710786550632558592
इस धमकी के बाद से सरकार एक्टिव हो गई है. पीएम मोदी ने भी राजनाथ सिंह, खट्टर साहेब से कह दिया है, 'पिछली बार की तरह इस बार हिंसा नहीं होनी चाहिए.'केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के 800 जवानों को हरियाणा भेज दिया है. सोनीपत में धारा 144 लगा दी गई है. यानी लोगों के इकट्ठे होने पर पूरी तरह रोक. इलाके की 3G सर्विस भी बैन कर दी गई है. रोहतक और झज्जर जिलों में सिक्योरिटी ज्यादा बढ़ा दी गई है. जाट आंदोलन को भड़काने के आरोप में प्रोफेसर विरेंद्र सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है.
पिछली बार जब जाट आंदोलन हुआ था, तो सबसे ज्यादा यही खूनम खच्चर हुआ था. 30 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. आंदोलन वालों ने हरियाणा से आता दिल्ली का पानी भी रोक दिया है. आंदोलन के दौरान ही कुछ जाहिलों ने मूरथल में महिलाओं के साथ रेप किया था.केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हमने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से बात की है. घबराने की कोई जरूरत नहीं है. याद रहे आंदोलन से जुड़े नेता जाटों के लिए सरकारी नौकरियों और स्टेट रन कॉलजों में रिजर्वेशन मांग रहे हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/710711168294195200 हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अलग ही बात कर रहे हैं. बोले- मैंने गुरुवार को प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की, उनसे हरियाणा में प्रेसिडेंट रूल लगाने की अपील की. https://twitter.com/ANI_news/status/710728660039274496

.webp?width=60)

