The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • haryana sonipat woman throws acid on man after he refused to marry

लड़के ने शादी से इनकार किया, लड़की ने तेजाब से हमला कर जला दिया

लड़की को गिरफ्तार करने में पुलिस को पांच दिन लग गए.

Advertisement
family member outside sp office
SP कार्यलय के बाहर प्रदर्शन करते पीड़ित के परिजन (फोटो: आज तक)
pic
लल्लनटॉप
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 10:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोनीपत का एसिड अटैक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार, एक नवंबर को पीड़ित युवक के परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की. उनका आरोप था कि पुलिस की आरोपी महिला से मिलीभगत के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि हंगामे के बीच खबर आई कि युवक पर तेजाब फेंकने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस कह रही है कि पीड़ित बयान दर्ज करवाने के लिए फिट नहीं था, इसलिए आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं की गई थी.

क्या है मामला?

घटना कुछ दिन पहले हरियाणा के सोनीपत में हुई. अंजलि नाम की लड़की ने मयूर विहार इलाके के रहने वाले श्याम पर तेजाब फेंक दिया. खबरों के मुताबिक अंजलि का कहना है कि उसने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि श्याम ने उससे शादी से इनकार कर दिया था.

आजतक से जुड़े पवन राठी की रिपोर्ट के मुताबिक श्याम के माता-पिता का देहांत हो चुका है. वो अपनी बुआ अनीता के साथ रहता है. अनीता ने बताया कि श्याम ने ही उन्हें शादी के सिलसिले में अंजलि के बारे में बताया था. बुआ अनीता ने युवक से कहा कि पहले वो लड़की के बारे में जानकारी लेंगी. पीड़ित की बुआ ने आगे बताया कि जब उन्होंने लड़की के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि लड़की बीधल गांव की रहने वाली है. उसकी पहले शादी हो चुकी है. अनीता के मुताबिक उन्हें ये भी पता चला कि लड़की ने दो लड़कों पर रेप केस किया हुआ है. अनीता ने बताया कि इसलिए उन्होंने श्याम को अंजलि से शादी करने से मना कर दिया था. 

रिपोर्ट के मुताबिक शादी से इनकार के बाद अजंलि काफी नाराज थी. वो लगातार श्याम का पीछा कर रही थी. 26 अक्टूबर की शाम जब श्याम दूध लेने के लिए किराने की दुकान पर जा रहा था, तभी अंजलि ने उस पर तेजाब फेंक दिया. घटना के बाद श्याम को सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उसकी बुआ का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर अंजलि को गिरफ्तार नहीं कर रही है और उसके साथ मिली हुई है. 

पांच दिनों तक आरोपी युवती की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 31 अक्टूबर को श्याम के परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस अधिकारियों से आरोपी महिला को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील भी की. इसी बीच युवती को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने मामले में क्या कहा?

आजतक से बात करते हुए SP नीतिका खट्टर ने बताया कि श्याम और अंजलि में शादी को लेकर कुछ अनबन हो गई थी. उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी से लग रहा है कि इसी से नाराज होकर उसने श्याम पर तेजाब डाल दिया था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज कर ली गई थी, लेकिन पीड़ित शख्स के अनफिट होने के चलते उसका बयान नहीं लिया जा सका. अब पीड़ित ने अपना बयान दर्ज करवा दिया है. मामले के जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ गिरफ्तारी की जाएगी.

(आपके लिए ये स्टोरी हमारे साथ काम कर रहे आर्यन ने लिखी है.)

वीडियो: सोनीपत की वो महिला जिसे लगता है मनमोहन सिंह देश को बर्बाद कर देते

Advertisement

Advertisement

()