नूह हिंसा पर आया अमेरिका का बयान, पता है किससे क्या अपील की है?
अमेरिका में विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से एक पत्रकार ने इस घटना को लेकर सवाल किया था.

हरियाणा के नूह में हुई सांप्रदायिक हिंसा (Nuh Communal Violence) में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के CM मनोहर लाल खट्टर ने दंगे करने वालों को हिंसा से हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही है. वहीं इस घटना को लेकर अमेरिका की तरफ से भी बयान सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 अगस्त को अमेरिका में विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से एक पत्रकार ने इस घटना को लेकर सवाल किया. पत्रकार ने पूछा,
''नई दिल्ली के पास गुरुग्राम में जो धार्मिक हिंसा हुई, क्या उसमें किसी अमेरिकी के प्रभावित होने के बारे में कोई जानकारी है? इस क्षेत्र में हिंदू-मुसलमान टकराव पर आप क्या कहना चाहेंगे?''
इसका जवाब देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा,
क्या बोले CM खट्टर?"हम हमेशा ही पक्षों से शांत रहने और हिंसा से दूर रहने के लिए कहते हैं. जहां तक इस हिंसा में अमेरिकी नागरिकों के प्रभावित होने की बात है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. मैं एम्बेसी से इस बारे में पता करूंगा.''
वहीं इस घटना सीएम खट्टर ने ट्वीट कर कहा,
अब तक 116 गिरफ्तारियां“मैं किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दूंगा. नूह की घटना के हर एक अपराधी को कानून के माध्यम से उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. और वहां हुए हर एक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही होगी और उन्हीं से उसकी वसूली भी करवाई जाएगी.”
बताते चलें कि 31 जुलाई को नूह के मेवात में एक धार्मिक यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच टकराव हुआ था. तब से शुरू हुई हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें दो होमगार्ड्स और चार आम नागरिक शामिल हैं. इनके अलावा 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस-प्रशासन राज्य के हालात पर काबू पाने का दावा कर रहे हैं. दंगों को लेकर अब तक पुलिस ने 29 FIR दर्ज की हैं. 116 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया है. नूह, पलवल, मानेसर, सोहना और पटौदी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. अर्धसैनिक बल की 16 और हरियाणा पुलिस की 30 कंपनियां नूह में तैनात हैं. RAF ने कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला. कई शांति समिति बैठकें की गईं.
नूह के अलावा गुरुग्राम और पलवल से भी हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. पलवल जिले में भीड़ ने परशुराम कॉलोनी में 25 से अधिक झोपड़ियों में आग लगा दी. हालांकि, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस आगजनी में किसी को भी चोट नहीं आई है. नूह जिले के SP नरेंद्र बिजारणिया के मुताबिक, मोनू मानेसर के यात्रा में शामिल होने की खबरों को लेकर ही लोग आपस में भिड़ गए.
वीडियो: Haryana के मुख्यमंत्री Manohar lal Khattar बोले पुलिस सबको नहीं बचा सकता है

