DJ वाले बाबू की वजह से पड़ोस के लड़के को मिली दुल्हन
इस दशक में डीजे वाले बाबू ने जित्ता बवाल काटा है, उत्ता किसी ने क्या ही काटा होगा.
Advertisement

symbolic image, क्रेडिट- Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस दशक में डीजे वाले बाबू ने जित्ता बवाल काटा है, उत्ता किसी ने क्या ही काटा होगा. हरियाणा के जींद में डीजे वाले बाबू की वजह से दूल्हे को मिलती दुल्हन पड़ोसी के लौंडे को मिल गई. बाकायदा तारों की छांव में, आप सभी का आशीर्वाद अपेक्षित के साथ.
जींद में शादी की रस्म के दौरान सोमवार रात डीजे नहीं बजने दिया गया. क्योंकि गांव में किसी की मौत हुई थी. लेकिन अमूमन दूल्हा घोड़ी एक बार चढ़ता है. इस ख्याल को मन में पाले दूल्हा सुनील 'फीलिंग एंग्री' हो गया. बीच बारात और घर छोड़ गोली हो गया. सबने खोजा नहीं मिला. जइसे-तइसे रात 2 बजे खोज के लाया गया, लेकिन वो फिर गायब. फाइनली जब बारात मंगलवार को निकलनी थी, तब तक सुनील नहीं लौटा. थाना-पुलिस हुआ. बारात लड़की वालों के घर ही नहीं पहुंची.
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, सोनीपत में जब लड़की वालों के यहां बारात नहीं पहुंची, तब वो लोग कुछ लोगों के साथ लड़कों वालों के यहां गए. पंचायत बुलाई और शादी कैंसिल करा दी गई. लेकिन कुछ शादियां किसी के आने-जाने से रुकती नहीं हैं. फिर चाहे वो दूल्हा ही क्यों न हो. ये शादी भी नहीं रुकी. सुनील के पड़ोसी मनदीप से लड़की की शादी तय कर दी गई.
ये तय का लेवल ऐसा था कि अब जो मंगलवार आ रहा है, इसमें मनदीप की लड़की से शादी हो जाएगी. डीजे न चलने से नाराज सुनील कुरुक्षेत्र में है. रिश्तेदार के घर टहिल रहा है.

