वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे के बाद अब नए साल पर हरियाणा के भिवानी से भीहादसे की खबर आई है. यहां पहाड़ दरकने से 8 से 10 गाड़ियां दब गईं. जिसमें 15 से 20लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है. तीन लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है. वहीं अब तक दो लोगों मौत की पुष्टि हुई है. इंडिया टुडे सेजुड़े पवन राठी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा भिवानी स्थित डाडम खनन क्षेत्र मेंहुआ. यहां अचानक से पहाड़ दरक गया. पहाड़ दरकने की वजह का पता नहीं चला है. दूसरीतरफ, जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यह हादसा तब हुआ,जब मजदूर एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे. इसी बीच उनकी गाड़ियां दब गईं.Incident of a landslide in a mining quarry took place in Haryana's Bhiwanipic.twitter.com/d7d382RxrC— ANI (@ANI) January 1, 2022 इस हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरने दुख जताया है. एक ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, "भिवानी के डाडम खनन क्षेत्र मेंहुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बारे में जानकर दुखी हूं. मैं स्थानीय प्रशासन लेलगातार संपर्क में बना हुआ हूं, ताकि अच्छे ढंग से बचाव कार्य को अंजाम दिया जा सकेऔर घायलों को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके." Saddened by the unfortunatelandslide accident in Dadam mining zone at Bhiwani. I am in constant touch withthe local administration to ensure swift rescue operations and immediateassistance to the injured. — Manohar Lal (@mlkhattar) January 1, 2022 'प्रशासनहै जिम्मेदार' इलाके के विधायक किरण चौधरी ने इस दुर्घटना के लिए जिला प्रशासन कोजिम्मेदार ठहराया है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमें नहींपता कि कितने लोग दबे हैं. आशंका है कि कई लोगों की जान चली गई है. NGT के आदेश केतहत इस इलाके में माइनिंग की मनाही की है. सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकरमाइनिंग की जा रही है. सारी जिम्मेदारी प्रशासन की है. दुर्घटना के बहुत देर बादअधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. बहुत देर से बचाव कार्य शुरू किया गया." पवन राठी कीरिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल और भिवानी केएसपी अजीत सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे. जेपी दलाल ने मीडिया को बताया, "अभी यह साफनहीं है कि मलबे में कितने लोग दबे हुए हैं. कुछ लोगों की जान गई है. तीन लोगों कोअस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैंने प्रशासन से कहा है कि मशीनरी के इस्तेमाल केजरिए जल्द से जल्द लोगों को मलबे से बाहर निकाला जाए." काफी समय से बंद था खननरिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ के दरकने से खनन में प्रयोग होने वालीं कई भारी मशीनेंभी दब गई हैं. घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और बचाव कार्य चालू है. इस इलाकेमें दो लगभग दो महीने से खनन बंद था. एक दिन पहले ही खनन फिर से शुरू किया गया था.दरअसल, तोशाम क्षेत्र के डाडम में बहुत पहले से ही बड़े स्तर पर खनन होता आया है.दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के चलते दो महीने पहले इस खनन कार्य पर रोक लगाई गईथी. दो दिन पहले ही NGT ने दोबारा से खनन शुरू करने की मंजूरी दी थी. दो महीने सेखनन कार्य बंद रहने की वजह से भवन निर्माण सामग्री की कमी हो गई थी. ऐसा बताया जारहा है कि इस कमी को पूरा करने के लिए ही बड़े स्तर पर धमाके किए गए, जिसकी वजह सेपहाड़ अचानक से दरक गया.