हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को खत्म हो गई. चुनाव आयोग काकहना है कि शाम 6 बजे तक 65 प्रतिशत वोटिंग हुई. हालांकि मतदान प्रतिशत के आंकड़ेबदल भी सकते हैं क्योंकि 6 बजे के बाद भी वोटिंग जारी थी. वोटिंग के बाद ज्यादातरचैनलों ने एग्जिट पोल दिखाया. जो एग्जिट पोल आए हैं उनमें से ज्यादातर में हरियाणामें बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. यहां सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी यागठबंधन को 46 सीटों की जरूरत होगी. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं. किस एग्जिटपोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं. एबीपी न्यूज़ और सी वोटर बीजेपी-72कांग्रेस-08 अन्य-10 रिपब्लिक-जन की बात बीजेपी-52-63 कांग्रेस-15-19 जेजेपी- 5-9इनेलो 0-1 अन्य 7-9 सीएनएन-न्यूज18 इप्सोस एग्जिट पोल बीजेपी-75 कांग्रेस-15 इनेलो-0 टाइम्स नाऊ बीजेपी-69-73 कांग्रेस-9-13 जेजेपी-4-6 अन्य 2-4 हरियाणा में 1,82,825,70 मतदाता हैं. हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 1169 प्रत्याशी हैं. इनमें महिलाओंकी संख्या 104 है. सभी 90 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव लड़ रही है, जबकिबीएसपी 87 और इनेलो 81 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं. भाकपा 4 और माकपा 7 सीटों परलड़ रही है, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 434 है.--------------------------------------------------------------------------------रोहतक के सुरेश टी स्टॉल पर हु्ड्डा, मोदी, खट्टर, 370, बेरोजरागी पर बातचीत