बिग सिनेमा में 'सनम तेरी कसम' और 'घायल वंस अगेन' के शो कैंसल, लौटाए गए दर्शक
डिस्ट्रीब्यूटर्स को लाइसेंस न मिलना बताई जा रही है वजह.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग सिनेमा के मुताबिक़ डिस्ट्रीब्यूटर्स को लाइसेंस न मिलने के कारण आज रिलीज हो रही फिल्म 'घायल वंस अगेन' और 'सनम तेरी कसम' के शो कैंसल हो गए हैं. दर्शकों को सिनेमाहॉल से टाटा गुड बाय कहकर उल्टे पैर लौटा दिया गया. पीवीआर में पिच्चर चल रही है. हम दिल्ली के सिनेमाहॉल का हाल बता रहे हैं. मुंबई में पिच्चर चल रही है. ब्यौरों का वेट कर रहे हैं. अभी ये जानिए कि बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को लेकर जो सिनेमाहॉल पहुंचने वाले हों, तो वक़्त है रिक्शा मुड़वा लो. न एक्शन होगा न रोमांस.

