हैरी पॉटर के पंखों कान खड़े कर लो. क्योंकि मार्केट में आ गया है ट्रेलर. नयी हैरीपॉटर का? नहीं. हैरी पॉटर की राइटर जेके रोलिंग की पिच्चर 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' का.लोग इन्सपिरेशन के लिए कहां कहां नहीं जाते. और एक जेके रोलिंग हैं कि खुद से हीइन्सपायर हो गयीं. मल्लब ये कि 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' हैरी पॉटर से इन्सपायर होकरलिखी गई है. ये फिल्म भी उनकी लिखी हुई किताब पर बनी है. पर जेके रोलिंग इस बारस्क्रीनराइटिंग में भी हाथ आजमा रही हैं. बतौर स्क्रीनराइटर ये उनकी पहली फिल्म है.https://www.youtube.com/watch?v=Wj1devH5JP4 फिल्म के बारे में जित्ता हम जानतेहैं वो ये है कि न्यूट नाम का जादूगर पहुंचता है अमरीका की जादुई कांग्रेस में एकज़रूरी मीटिंग के लिए. उसके पास बक्सा भर जादुई जानवर हैं. ये जानवर बक्से से होजाते हैं गायब. जनता की हो लेती है हवा टाइट और न्यूट की जादुई शक्तियों पर मंडरानेलगता है खतरा. फिल्म रिलीज होगी 18 नवम्बर 2016 को. तब तक के लिए दे दी है जेकेरोलिंग ने हमें खुजली जो हमने आप को कर दी है ट्रांसफर.