आईपीएल चल रहा है और वर्ल्ड कप सिर पर है. केएल राहुल और हार्दिक पंड्या का सलेक्शनवर्ल्ड कप टीम के लिए हो चुका है. मगर कॉफी विद करण में जाने की एक गलती अभी भीपीछा नहीं छोड़ रही है. हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर बीसीसीआई के ओम्बुड्समैनयानी लोकपाल ने 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगया है. निर्देश दिया है कि वो इतनापैसा चैरिटी में दें. इस विवाद के निपटारे के लिए नियुक्त किए गए लोकपाल डीके जैनने कहा कि दोनों को 20-20 लाख रुपए का ये जुर्माना भरना है. कहा गया है कि दोनोंखिलाड़ी एक-एक लाख रुपए प्रति परिवार शहीदों के 10 परिवारों को देगें और दोनों10-10 लाख रुपए क्रिकेट असोसिएशन ऑफ ब्लांइड यानी दृष्टिहीन क्रिकेटरों की असोसिएशनको भी देगें.Hardik Pandya and KL Rahul have been directed to contribute INR 20 lakh each tocharity "in order to purge" their "collective indiscretion" on a talkshowhttps://t.co/3JiqIsJj7T pic.twitter.com/7PzbzYrpJr— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 20, 2019 बीसीसीआई को ऑर्डर दिया गया है किअगर ये खिलाड़ी इस ऑर्डर के मिलने के चार हफ्तों के भीतर इस जुर्माने की भरपाई नहींकरते हैं तो ये उनकी मैच फीस से काट लिया जाए. यहां इस बात का भी ध्यान रखा गया हैकि ये दोनों खिलाड़ी पहले ही 30 -30 लाख रुपए का नुकसान झेल चुके हैं. जब इन दोनोंको ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस भेजा गया था उस दौरान इन्होंने 5-5 मैच मिस किए थे.दोनों खिलाड़ियों के लिए राहत की बात ये रही कि बीसीसीआई ओंबुड्समैन ने किसी तरह काकोई बैन नहीं लगाया. नहीं तो आईपीएल के साथ साथ वर्ल्ड कप में खेलने का सपना भी टूटजाता. इस पूरे विवाद पर और जानने के लिए ये पढ़ें.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो भी देखें-