धोनी ने आम्रपाली ग्रुप छोड़ा तो भज्जी बोले 'वेल डन माही'
2011 के वर्ल्डकप के बाद विला देने को बोले थे, वही न मिलने से खिसियाए थे हरभजन सिंह
Advertisement

Source- AP
धोनी के नाम से खबर आई है. क्रिकेट वाली नही. दूसरी वाली. धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर लिया है. धोनी इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर थे. नोएडा में एक रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी है. आम्रपाली ग्रुप. घर बनाकर बेचने का काम करती है. इसके प्रचार वाले होर्डिंग्स पर धोनी की फोटो लगा करती थी. अब न लगेगी. धोनी ने आम्रपाली को छोड़ा तो भज्जी ने ट्वीट किया. कहा बहुस्सही. 2011 का मैच जीतने के बाद कहे थे. विला देंगे. आज तक नहीं दिया.
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/721222658294067200
भज्जी ने ये भी कहा कि चलो हमको न सही, लेकिन जिनसे पैसा लिया है. उनको तो घर दे दो. ये बात आम्रपाली के चैयरमैन अनिल शर्मा को पता चली तो बोले, धोनी और हमारे बीच जो करार था खत्म हो गया है. माही अब हमारी कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर नहीं हैं, पर ऐसा ट्वीट करना ठीक नहीं. खिलाड़ियों का विला तैयार हैं, खिलाड़ी जब चाहें, आएं, प्रोसेस करें, अपना विला ले जाएं.
मामला क्या है ?
बात ये है कि साल 2010 में आम्रपाली ग्रुप ने धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था. पर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस कंपनी के ग्राहकों ने बवाल काट रखा था. लोचा ये था कि नोएडा के सफायर काम्प्लेक्स मे रहने वालों की कंपनी से कुछ शिकायतें थी. 1000 फ्लैट्स में करीब 800 लोग रह रहे है. लोगो का कहना है कि यहां की कई बिल्डिंग्स में बेसिक से बिजली-विजली तक के काम आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं. जबकि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2009 में हुई थी. कंपनी के हिसाब से तो ये प्रोजेक्ट अब पूरा भी हो चुका है. कंपनी के दूसरे प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े लोगो की शिकायत है. बहुतों को टाइम पर घर नहीं मिले हैं. इसी बात को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर लानत-मलानत मचा रखी थी. धोनी का नाम भी घसीटा गया था. खिसियाकर धोनी ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट ख़त्म कर दिया. सोचे होंगे हम अपना नाम काहे घसिटवाएं.ये स्टोरी आदित्य नवोदित ने की है, वो हमारे साथ इंटर्नशिप करते हैं.

.webp?width=60)

