सामने आया हापुड़ लिंचिंग का दूसरा वीडियो, देखिए कैसे मरते-मरते बचा समीउद्दीन
एक आदमी को पहले ही पीटकर मार चुकी है भीड़.
Advertisement

हापुड़ में भीड़ ने कासिम को मार डाला. (दाएं) वहीं समीउद्दीन (बाएं) को पीटकर अधमरा कर दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दो लोग भीड़ के हाथों चढ़ गए. भीड़ ने एक को पीटकर मार डाला, जबकि दूसरे को मारकर अधमरा कर दिया. दोनों का कसूर सिर्फ इतना सा था कि वो अपने खेत में घुसे एक गाय और बछड़े को खेत से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान लोग वहां पहुंच गए और गोकशी के शक में दोनों की पिटाई कर दी. मामला पुलिस के पास है और परिवार दिल्ली में न्याय की गुहार लगा रहा है. यूपी की पुलिस इस पूरे मामले पर माफी भी मांग चुकी है. पूरी खबर यहां देखिए.
इस खबर का वीडियो देखिए-
इस पूरी घटना के कई वीडियो सामने आए हैं. लेकिन 23 जून को जो वीडियो सामने आया है, उसमें भीड़ की हैवानियत और नीयत दोनो ही साफ तौर पर दिखती है. पहले ये वीडियो देखिए.
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि भीड़ में शामिल लड़के समीउद्दीन नाम के शख्स को हर हाल में मारने पर उतारू हैं. उनमें से एक शख्स दरातीं लाने की बात कहता है, जिसमें उसकी नियत साफ तौर पर झलकती है. भीड़ में शामिल लोग 65 साल से बूढ़े से नाम पूछते हैं और दराती मांगते हुए उसकी दाढ़ी नोचकर उसकी पिटाई कर देते हैं. भीड़ उससे गाय काटने की बात पूछती है, लेकिन वो बताता है कि वो गाय नहीं काट रहा था, बल्कि उसे भगा रहा था. लेकिन भीड़ में शामिल लोग नहीं मानते हैं और उसकी पिटाई जारी रखते हैं. 45 सेकेंड के इस वीडियो में इस बुजुर्ग की इतनी पिटाई होती है कि अब वो अस्पताल में भर्ती है. इससे पहले भी इस घटना का एक वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें एक घायल आदमी खेतों में पड़ा हुआ था. बाद में पता चला कि ये कासिम था, जिसे भीड़ ने पीटकर मार डाला था. मरने से पहले कासिम पीने के लिए पानी मांग रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोग उसे पानी देने की बजाय पीट रहे थे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें: भारत का अगला विलुप्तप्राय जानवर गाय है!
Hapur में Cow Slaughter के शक में मारे गए Qasim की इस तस्वीर की कहानी क्या है | Hapur Mob LynchingHapur में Cow Slaughter के शक में मारे गए Qasim की इस तस्वीर की कहानी क्या है | Hapur Mob Lynching Posted by The Lallantop on Friday, 22 June 2018
गालियां देते हुए दाढ़ी पकड़कर कर दी 65 साल के बूढ़े की पिटाई | Hapurगालियां देते हुए दाढ़ी पकड़कर कर दी 65 साल के बूढ़े की पिटाई | Hapur Posted by The Lallantop on Saturday, 23 June 2018
ये भी पढ़ें: भारत का अगला विलुप्तप्राय जानवर गाय है!
अगर आप गो-हत्या रुकवाना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ नेहरू की बात सुननी चाहिए
जहानाबाद की इस लड़की की चीखें आप अपने अंदर से नहीं निकाल पाएंगे
ये वीडियो आपके बच्चों को बताएगा कि हम कैसे इंसानों से जानवर में बदल गए थे
क्या कश्मीर में तिरंगे पर रखकर गाय काटी गई?
