एक हैंडपंप के किलर पानी से नहाकर पूरा परिवार हुआ टकला
दुर्घटना है बिहार के नाथपट्टी गांव की.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
समस्त संसार को गंजत्व दे रहा है ये नारकीय चापानल. मल्लब कि बिहार के मधुबनिया जिले में एक हैंडपंप है जिसके पानी से नहां कर एक पूरा परिवार गंजा हो गया.
घटना है, या दुर्घटना कह लो, नाथपट्टी गांव की. यहां शनिवार की दोपहर को इलाके में रहने वाले मोहम्मद हासिम विद फैमिली नहाने गए. पत्नी जयमून खातून, बेटी अफसाना और बेटे हफीजुल के साथ. छक के नहाए. लेकिन नहाने के बाद बाल आपस में चिपकने लगे. और शाम होते होते सारे बाल गायब हो गए.
खबर आने के बाद साकार ने हैंडपंप को सील कर दिया है. और प्राइमरी हेल्थ सेंटर के डॉक्टर गांव पहुंच कर पूछ-ताछ कर रहे हैं.

