हाथ में छेद करने वाले वायरस फैलाते इस कीड़े की सच्चाई जान लो
ये कीड़ा फेसबुक, व्हाट्सऐप सब पर घूम रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अत्यन्त महत्वपुर्ण सूचना सावधान इस कीड़े को गौर से देखें - इसे हाथ से छूने या मारने की ग़लती ना करें यदि ऐसा किया तो वायरस बॉडी मे आ जायेंगे,ये सेकेंडों मे पूरी बाँडी मे फैल जाता है जो लाइलाज है। यह भारत मे पहली बार देखने को मिला है। इस कीडे को देखने पर नंगे हाथों से स्पर्श ना करें क्योंकि इसे छूने से जहर एक मिनट में सारे शरीर में फैल जाता है और इसका प्रभाव दिखाई देने लगता है। हाथ की हालत फोटो में दिखाई पड़ रही है। यह सबसे पहले भारत में दिखाई पडा है। अपने मित्रों को अधिक से अधिक संख्या में इसकी सूचना देने का प्रयास कीजिएगा। फोटो लगा रहा हूँ। जनहित मे जारी सौजन्य - डाँ.विनोद कालरा, जालन्धर

नोट- ऊपर लिखी जानकारी कई फेसबुक पोस्ट्स से और व्हाट्सऐप मैसैजेस से ली गई है. इसमें हुई स्पेलिंग मिस्टेक्स की जिम्मेदारी हमारी नहीं डाँ. विनोद कालरा की है.
तो मैटर ये है कि ये महत्वपूर्ण जानकारी आज से नहीं, तीन-चार साल से शेयर हो रही है. कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर. लल्लनटप को ट्विटर पर एक दोस्त ने टैग किया तो एक बार फिर भूत दिख गया.

अब इस मैटर की हकीकत. ये किसी कीड़े से लगी बीमारी नहीं किसी के दिमाग का वायरस है. हैलोवीन जानते हो न? तमाम पश्चिमी देशों में अक्टूबर महीने में धूमधाम से मनाया जाता है. सारी रात डरने डराने का प्रोग्राम चलता है. हर कोई भूत और अगिया बैताल जैसा भौकाल बनाए रहता है. उसी डराने के लालच में उत्पन्न हुआ ये डिजाइन. हाथ के पंजे पर स्किन कलर का केमिकल लगाकर उस पर ढेर सारे छेद बना देते हैं. बस ये बन जाता है डरावना. जिसके आगे हाथ उठा दो उसकी फूंक सरक जाए, जिंदगी भर कांग्रेस को वोट न दे पाए. इस रेसिपी का पूरा विधि विधान इस वीडियो में देख लो.
अब इस कीड़े की सच्चाई जान लो. ये कोई खतरनाक जंगली जानवर नहीं है और न इसमें ये रोग फैलाने वाला वायरस है. इसकी पीठ में छेद भी नहीं हैं. ये जायंट वॉटर बग है. जिसे देसी भाषा में पनबिछिया कहते हैं. यानी पानी वाली बिच्छू. ये बिच्छू जैसी खतरनाक नहीं होती, न डंक मारती है. इस कीड़े की मादा नर की पीठ पर अंडे देती है. नर अंडों की तब तक देखभाल करते हैं जब तक उनसे बच्चे न निकल आएं.

तो ये है पूरी कहानी इस पंजा खराब करने वाले जीव की. आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज आया हो जिसकी सच्चाई पर आपको शक हो तो बता देना. lallantopmail@gmail.com पर.
ये भी पढ़ें:
काबे पर 'दूध' चढ़ाने वाला आदमी अरेस्ट हो गया, जान लो उस बोतल में क्या था!
पड़ताल: क्या है इस वीडियो की सच्चाई जिसमें एक मशीन के ऊपर सवार लोग डूब जाते हैं ?

.webp?width=60)
