The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Hamza Burhan mastermind behind Pulwama attack shot dead in PoK

आतंकी हमजा बुरहान को 'किसी ने' गोलियों से भूना, पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था

मारे गए आतंकी हमजा का असली नाम अरजुमंद गुलजार डार है. 27 साल का हमजा मूल रूप से पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने वाला था. 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें भारतीय सेना के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. हमजा बुरहान इस हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक था.

Advertisement
pic
21 मई 2026 (पब्लिश्ड: 05:29 PM IST)
Hamza Burhan Killed
हमजा बुरहान को उसके स्कूल वाली जगह पर गोली मारी गई. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में ‘किसी ने’ गोलियों से भून दिया. इस हमले में आतंकी हमजा की मौत हो गई है. हमजा खुद को पाकिस्तान में एक स्कूल का टीचर बताता था. बताया जाता है कि इसकी आड़ में वह आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था. 

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें भारतीय सेना के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. हमजा बुरहान इस हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक था. 

कौन था हमजा बुरहान?

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, हमजा का असली नाम अरजुमंद गुलजार डार है. 27 साल का हमजा मूल रूप से पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने वाला था. साल 2017 में वह पाकिस्तान जाकर ‘अल बद्र’ नाम के ग्रुप के साथ शामिल हो गया. भारत ने इस ग्रुप को ‘आतंकवादी संगठन’ घोषित कर रखा है. हमजा ‘अल बद्र’ का कमांडर था, जो कश्मीर के युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए उकसाने का काम भी करता था. 

इस काम के लिए ISI ने उसे एक ऑफिस भी मुहैया कराया था और उसकी सुरक्षा में 24 घंटे AK-47 के साथ गनर तैनात कर रखे थे. वह खुद को पाकिस्तान में एक स्कूल का हेडमास्टर बताता था, लेकिन इसकी आड़ में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था.

अपने सर्किल में हमजा को ‘डॉक्टर’ के नाम से भी जाना जाता था. वह पुलवामा में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड अटैक में शामिल रहा. साल 2019 में पुलवामा में ही भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस हमले में 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी. आतंकी हमजा इस हमले में शामिल था और इसके मास्टरमाइंड्स में से एक था. 

ऑफिस में घुसकर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, हमजा बुरहान पीओके के मुजफ्फराबाद में अपने ऑफिस में बैठा था. तभी वहां कुछ अज्ञात लोग पहुंचे. उन्होंने हमजा पर गोलियों की बौछार कर दी. इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, हमजा को काफी करीब से गोली मारी गई थी. 

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के बरक्स नेशनल पैरासिटिक फ्रंट, मीम राजनीति में कौन आगे?

Advertisement

Advertisement

()