The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Haldi ceremony of woman constable held in police station in Rajasthan's Dungarpur

थाने में ही क्यों करनी पड़ी हल्दी की रस्म, महिला कॉन्स्टेबल ने बताया

30 अप्रैल को आशा की शादी होने वाली है.

Advertisement
Img The Lallantop
थाने में हल्दी की रस्म निभातीं आशा की सहकर्मी.
pic
ओम
25 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2021, 07:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
देश में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में फ्रंटलाइन वर्कर्स दिन रात लोगों की सेवा में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. चाहे वो पुलिसकर्मी हो या फिर स्वास्थ्यकर्मी. काम का दबाव इतना ज्यादा है कि जरूरी काम के लिए भी छुट्टी बड़ी मुश्किल से मिल रही है. ऐसा ही एक मामला आया है राजस्थान से. एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल अपनी हल्दी की रस्म की वजह से चर्चा में है. चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उनकी हल्दी की ये रस्म थाने में हुई. 30 अप्रैल को उनकी शादी है. लेकिन, कोरोना की वजह से उन्हें ज्यादा छुट्टी नहीं मिली. इसलिए उनके सहकर्मियों ने उनकी हल्दी वाली रस्म थाने में ही कर दी. क्या है पूरा मामला राजस्थान के डूंगरपुर में इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार राजेश जोशी के मुताबिक़, आशा रोत्त राजस्थान के डूंगरपुर थाने में पुलिस कॉन्स्टेबल हैं. 30 अप्रैल को उनकी शादी है. लेकिन राज्य में कोरोना के हालात के कारण उन्हें शादी के लिए बहुत कम छुट्टियां मिली. इसलिए उन्होंने अपनी हल्दी की रस्म थाने में ही निभाई. थाने के दूसरे सहकर्मियों ने आशा की हल्दी को खास बनाया अब इस हल्दी की रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महिला कांस्टेबल्स ने थाने में गाए मंगल गीतबांसवाड़ा के डूंगरपुर में पुलिस थाने में ही महिला कांस्टेबल की हल्दी की रस्में पूरी की गईं। कोरोना की महामारी में ड्यूटी की वजह से घर से जाने की नहीं मिल पाई थी छुट्टी। Posted by Rajasthan Tak on Saturday, 24 April 2021
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने डूंगरपुर थाने की कॉन्स्टेबल आशा से बात की. उन्होंने दी लल्लनटॉप को बताया-
Image embed
बीते 24 घंटे में राजस्थान में 15 हज़ार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. पूरे राजस्थान में कर्फ्यू लगा हुआ है. एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर रोक है. जरूरी सामान की दुकानें भी सुबह 6 बजे से सुबह के 11 बजे तक ही खुल रही हैं. शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाज़त नहीं है. शादी का फंक्शन 3 घंटे में ही निपटाने का आदेश है. प्राइवेट गाड़ियों में भी 50 फीसदी लोग ही सफ़र कर सकते हैं.

Advertisement

Advertisement

()