The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Haden Cross becomes the first British man to become a mother

ब्रिटेन का ये पुरुष प्रेगनेंट हुआ, बच्ची को जन्म दिया

फेसबुक पर मिला था स्पर्म डोनर

Advertisement
pic
10 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 21 अक्तूबर 2017, 04:47 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ब्रिटेन में पहली बार एक लड़के ने बेटी को जन्म दिया है. 21 साल के इस लड़के का नाम हेडेन क्रॉस है. सितंबर 2016 में क्रॉस प्रेगनेंट हुए थे. तब भी दुनिया भर की मीडिया ने इसे कवर किया था. हेडन ने बेटी का नाम ट्रिनिटी ली रखा है. उन्होंने सी-सेक्शन से बेटी को जन्म दिया. मतलब डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है.
हेडेन जन्म से लड़का नहीं था, वो एक लड़की पैदा हुए थे. उनका नाम पेज था. वो तीन साल से कानूनी तौर पर पुरुष की तरह रह रहे हैं. हेडेन मेल हार्मोन्स ले रहे थे जिस कारण उनकी हल्की-हल्की दाढ़ी आ गई और आवाज़ भी भारी हो गई. सेक्स चेंज के लिए सर्जरी और बाकी सब काम मिलाकर तकरीबन 25 लाख रुपए लगते हैं.
लेकिन हेडन एक बच्चा करने के लिए भी बहुत बेताब थे. वो पूरी तरह से पुरुष में तब्दील होते उससे पहले उन्होंने नेशनल हेल्थ सर्विस से मांग की कि उनके एग्ज़ को फ्रीज़ कर दिया जाए, जिससे वो बाद में अगर बच्चे पैदा करना चाहें तो कर सकें. इसमें कुछ 3 लाख 33 हज़ार का खर्चा होता. लेकिन नेशनल हेल्थ सर्विस वालों ने उनकी मदद करने से मना कर दिया.
सितंबर में हेडन एक स्पर्म डोनर की वजह से प्रेगनेंट हुए. उन्हें ये स्पर्म डोनर फेसबुक की मदद से मिला. एक आदमी उनके घर आया, एक पॉट में स्पर्म दिए लेकिन बिना पैसे लिए और नाम बताए वहां से चला गया. सीरींज की मदद से हेडन ने ये स्पर्म कंसीव कर लिए. इसके दो हफ्ते बाद हेडन ने चेक किया तो वो प्रेगनेंट हो चुके थे.
nintchdbpict000292459824
प्रेगनेंट हेडन

हेडन अपनी बेटी के साथ बहुत खुश हैं, वो कहते हैं ट्रिनिटी उनकी ज़िंदगी में एक एंजल की तरह आई है. लेकिन ये उनके लिए एक मिक्सड फीलिंग है. वो कहते हैं, 'मैं अब जाकर वो बनने लगा था, जो मैं असल में हूं, मैं फीज़िकली भी पुरुष बनने लगा था. लेकिन अब लग रहा है कि मेरा शरीर फिर से उल्टी दिशा में जा रहा है.'
हेडन की मां ने भी एक महीने पहले एक लड़के को जन्म दिया है. हेडन पहले कपड़ों की दुकान में काम करते थे. अब जैसे ही उनकी बेटी एक साल की हो जाएगी, वो फिर कोई काम खोजेंगे.
उन्होंने 'द सन' को दिए एक इंटर्व्यू में बताया, 'मैं चाहता हूं मेरी बेटी को दुनिया की हर खुशी मिले. मैं बहुत सारे पैसे बचा कर उसे प्राइवेट स्कूल भेजुंगा.' अब हेडन अपना पूरा ट्रांज़िशन करवा लेंगे.
2008 में अमेरिका के थोमस बेटी ऐसे पहले पुरुष बने थे, जिन्होंने बच्चे को जन्म दिया था. वो भी लड़की ही पैदा हुए थे. लेकिन उनका सेक्स चेंज ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ था, इसलिए वो कंसीव कर पाए. अब उनके तीन बच्चे हैं.
thomas-beatie
थोमस बेटी

थोमस का हेडन के बारे में कहना है, 'मैं दुनिया का पहला प्रेगनेंट पुरुष था, इस बात ने मेरी नौकरी छीन ली थी, खाने के लिए भी पैसे नहीं थे. मेरा खुद का परिवार मुझसे घिन करता था. हेडन को इन सबके के लिए तैयार रहना पड़ेगा. उनके लिए ये और मुश्किल होगा क्योंकि वो महज़ 21 साल के हैं और सहारा देने के लिए कोई पार्टनर भी नहीं है.'


ये भी पढ़ें:

जब आठ महीने की प्रेग्नेंट औरत ने लगाई रेस

प्रेग्नेंट मुस्लिम लड़की को जिंदा जला दिया गया, ये बेहद शर्मनाक है

कोमा से बाहर आई मां ने जब अपने नन्हे बच्चे को गले लगाया

एक प्रेग्नेंट लड़की ने अपनी डायरी में लिख दिया, वो कैसी मां बनेगी

"जिसकी बीवी पेट से होती है वो ज़्यादा मचलता है"

 

Advertisement

Advertisement

()