The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • gwalior instagram friend gangraped minor with two friends blackmailed in mp

इंस्टाग्राम पर 9वीं की छात्रा से दोस्ती की, फिर चलती कार में रेप किया और फिर वीडियो वायरल कर दिया

आरोपी ने नाबालिग से चलती कार में रेप किया. उसका दूसरे साथी ने उसका घटना का वीडियो बनाया. और तीसरा कार चला रहा था.

Advertisement
pic
20 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 09:04 PM IST)
gwalior instagram friend gangraped minor with two friends blackmailed in mp
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई वारदात. (सांकेतिक तस्वीर-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चलती कार में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से दोस्ती की, फिर घुमाने के बहाने कार में बैठाकर कर ले गया. आरोपी ने चलती कार में नाबालिग के साथ रेप किया. कार में सवार दूसरे आरोपी ने वीडियो भी बनाया. इस पूरी वारदात में तीन लोग शामिल थे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया कर लिया है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार, 20 जुलाई को पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता 9वीं क्लास की छात्रा है. उसकी इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से पहचान हुई. फिर दोनों में बातचीत होने लगी. आरोपी के जरिए उसके दोस्तों की भी बातचीत नाबालिग के साथ होने लगी. 1 जून को आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ लड़की से मिलने गए थे. आरोपी ने लड़की को अपने साथ घूमने को मजबूर किया. आरोपी ने नाबालिग से चलती कार में रेप किया. उसका दूसरे साथी ने उसका घटना का वीडियो बनाया. और तीसरा कार चला रहा था.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बाद में वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगा. पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित लड़की ने मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया. जब पीड़िता के परिवार को इसकी जानकारी मिली तो वो पुलिस के पास पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- गुजरात के स्कूल में दीवार गिरी, संचालक ने कहा 'क्लास खाली थी', अब CCTV फुटेज आया है

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. उसके बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में शामिल तीसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है. पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और कार जब्त कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

वीडियो: IIT BHU गैंगरेप के आरोपियों के पुराने कांड! CCTV में क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()