The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gwalior Boy shot himself after father scolds him for collision of his jeep

बिना बताए गाड़ी चलाई, डेंट पड़ा तो पापा ने डांट दिया, गुस्साकर बेटे ने खुदकुशी कर ली

पिता की डांट से आहत हो गया था बेटा.

Advertisement
pic
8 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2023, 09:13 PM IST)
Gun shot representational Image
सांकेतिक फोटो- आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक बेटे ने बिना बताए अपने पापा की गाड़ी चलाई. इस दौरान गाड़ी की टक्कर हो गई और उसमें डेंट पड़ गया. गलती पर उसके पापा ने उसे डांटा तो बेटे को इतना बुरा लगा कि उसने खुदकुशी कर ली. ये चौंकाने वाले मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior Suicide Case) से सामने आया है.

डांट के डर से चुपचाप खड़ी कर दी गाड़ी

आज तक से जुड़े रवीश पाल सिंह की खबर के मुताबिक घटना ग्वालियर के मुरार इलाके की है. यहां रहनेवाले मुकेश गुर्जर के बेटे अजय ने आत्महत्या कर ली. दरअसल, शनिवार 7 जनवरी को अजय बिना बताए मुकेश की गाड़ी चलाने ले गया. इसी दौरान गाड़ी की सड़क किनारे खड़ी एक कार से टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो में डेंट (खरोंच) पड़ गया. पहले तो पिता की नाराजगी के डर से अजय ने किसी को इस बारे में नहीं बताया और गाड़ी घर के बाहर लाकर खड़ी कर दी. अगली सुबह पिता ने गाड़ी में डेंट लगा देखा तो गुस्सा हो गए और अजय को बाहर बुलाकर डांट लगाई.

पिता की डांट से नाराज अजय कमरे में चला गया. थोड़ी ही देर बाद ही उसने आत्महत्या कर ली. आनन-फानन में परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

अगर आप या आपके किसी परिचित को खुद को नुकसान पहुंचाने वाले विचार आ रहे हैं तो आप 9152987821, 9820466726 नंबरों पर फोन करें. यहां आपको उचित सहायता मिलेगी. मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करने पर डॉक्टर के पास जाना उतना ही ज़रूरी है जितना शारीरिक बीमारी का इलाज. खुद को नुकसान पहुंचाना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.

महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की आत्महत्या नहीं हत्या हुई थी?

Advertisement

Advertisement

()