The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Guy in Pune lands in White Tiger's enclosure and returns alive

इस लड़के ने शेर के दांत और गिन लिए होते तो काम बन जाता

पुणे के चिड़ियाघर में शेर से मिलने पहुंच गया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
28 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2016, 06:47 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
शेर. सुनाने वाला नहीं. जंगल वाला. वो भी सफ़ेद शेर. उसके बाड़े में एक लड़का कूद गया. पूरे होशो-हवास में. और ये घटना दिल्ली की भी नहीं है. पुणे की है. वही इंडियन आदमी की मेंटालिटी. कोई चीज पसंद आई तो हाथ लगाने का है. लोग बढ़िया खड़े थे. शुधोधन वानखेडे भी चिड़ियाघर में आया था. अचानक ही वो सफ़ेद शेर के पिंजरे में कूद कर अन्दर खड़ा हो गया. आस-पास के लोग सन्न रह गए. दिल्ली वाली घटना की याद आ गयी. तब शेर के बाड़े में एक आदमी कूद गया. उसे बचाया नहीं जा सका था. यहां सभी उस लड़के को देख रहे थे. शेर उसके सामने खड़ा उसे ही देख रहा था. उस सफ़ेद शेर का नाम सैफ़ है. सैफ 12 बरस का है. लोग इस चिंता में थे कि कहीं उस लड़के को शेर मार न दे. लड़के के मन में क्या था, मालूम नहीं.
Image embed
शेर तो वहीं खड़ा था लेकिन शुधोधन चलते हुए शेर के पास गया और उसे छूने लगा. उस शेर की देख-रेख करने वाले लोग वहीं जमा हो गए. सिक्योरिटी गार्ड और एनिमल कीपर ने जाकर उस लड़के को बचाया. शुधोधन को भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उसके खिलाफ़ वन्य जीव संरक्षण सेक्शन 38जे के अन्दर मुकदमा दर्ज किया गया. शुधोधन वानखेडे दसवीं तक पढ़ा है. और पुणे के चाकन इलाके में नौकरी करता है.  

Advertisement

Advertisement

()