शेरवानी पहनकर जेल के बाहर आनंद मोहन से मिलने आया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
डीएम जी. कृष्णैया के मर्डर के आरोपी आनंद मोहन सिंह को 27 अप्रैल को जेल से रिहाई मिल गई है.

आनंद मोहन 27 अप्रैल को जेल से रिहा हो गया. आनंद मोहन की रिहाई पर तो लगातार सवाल उठ ही रहे हैं. लेकिन इस दौरान की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. जब एक लड़का शेरवानी पहनकर उससे मिलने आया. अब इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है.
दरअसल, गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया के मर्डर मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को 27 अप्रैल को जेल से रिहाई मिल गई है. 15 साल बाद. उनके जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटनी शुरू कर दी. आजतक से जुड़े अनिकेत की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अप्रैल को जब आनंद मोहन सहरसा जेल से रिहा होने वाले थे तो उनके समर्थक भी उनसे मिलने वहां पहुंचे. उन समर्थकों में से एक शख्स था जिसने शेरवानी पहनी थी. और स्कूटी पर आनंद मोहन से मिलने आया था. समर्थक का नाम राज किशोर शाह है.
राज किशोर शाह आनंद मोहन के गांव पंगछिया का ही रहने वाला है. आजतक से बातचीत के दौरान राज किशोर शाह ने बताया,
रिपोर्ट के मुताबिक 27 अप्रैल को सुबह ही आनंद मोहन जेल से रिहा हो गया था. जिसके बाद से आनंद मोहन कहां है इस बात कि जानकारी अभी तक मीडिया के सामने नही आई है. सहरसा में आनंद मोहन के स्वागत में आयोजित की गई कार्यकम में आनंद मोहन की जगह उसका बेटे चेतन आनंद शामिल हुआ था.
वीडियो: आनंद मोहन सिंह को जेल से रिहा करने पर नीतीश कुमार ने क्या बता दिया?

.webp?width=60)

