पश्चिम बंगाल में गुरुवार 13 जनवरी को बड़ी रेल दुर्घटना हो गई. यहां के जलपाईगुड़ीजिले में बीकानेर एक्सप्रेस (15633) पटरी से उतर गई. इस हादसे में अभी तक चार लोगोंकी मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. इंडिया टुडे से जुड़ेअनुपम मिश्रा और प्रेमा राजाराम की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के समय ट्रेनगुवाहाटी जा रही थी. इसी दौरान गाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. अलग-अलग सोर्ससे मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के 6 से 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं.तस्वीर- इंडिया टुडेहादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. तीस से अधिकएंबुलेंस को घटनास्थल की तरफ भेजा गया है. वहीं NDRF की टीमें भी घटनास्थल की तरफनिकल चुकी हैं.तस्वीर- इंडिया टुडेरिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेल के डिवीजनल मैनेजर दिलीप कुमार सिंह कई अधिकारियोंके साथ घटनास्थल की तरफ निकल चुके हैं. इस बीच इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं.तस्वीर- इंडिया टुडेराजस्थान के लिए इमरजेंसी नंबर- 01512725942 है. वहीं अलीपुरद्वार जंक्शन के लिए0503466 और 03564255190 पर संपर्क किया जा सकता है. पूर्वी रेलवे ने एक औरआपातकालीन नंबर 8134054999 जारी किया है.तस्वीर- इंडिया टुडेअचानक से झटका लगा... इस ट्रेन में 1,200 लोग सवार थे. दुर्घटना शाम को करीब सवापांच बजे हुई. जब ट्रेन जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी के पास पहुंची उस समय वो पूरीरफ्तार में थी. इंडिया टुडे के मुताबिक ट्रेन में सवार एक यात्री ने एक न्यूजएजेंसी को बताया, "अचानक से झटका लगा. बहुत सी बोगियां पलट गईं. कैजुअल्टी हुईहैं."तस्वीर- इंडिया टुडेप्रशासन का कहना है कि बहुत सारे यात्री घायल हुए हैं. उनको फिलहाल जलपाईगुड़ी औरमैनागुड़ी के जिला अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है.तस्वीर- इंडिया टुडेइस दुर्घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें ट्रेन की बोगियां एक के ऊपरएक चढ़ी नजर आ रही हैं.तस्वीर- इंडिया टुडेदुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर बंगाल में एक अस्पताल को स्टैंडबाय मोड पररहने को कहा गया है. जानकारी यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमबंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन कर स्थिति का जायजा लिया है.