हरियाणे की बेटी के साथ ये कैसा सलूक पुलिस का
मुख्यमंत्री जी, ये भी हरियाणा की ही बहू-बेटी है. तो फिर?

दहेज प्रताड़ना झेल रही एक महिला की मदद करने के लिए हरियाणा पुलिस कितनी शिद्दत से काम करती है, ये बता रही हैं गीता यादव. अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केज दर्ज कराने के लिए गीता गुड़गांव के महिला पुलिस थाने गई थीं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली. गीता को लगा कि अब उनकी परेशानी कम हो जाएगी, लेकिन पुलिस उनके साथ ऐसा सलूक करने लगी, जैसे खुद गीता ने ही कोई अपराध किया हो. इस पूरे मामले में के बारे में पता चला गीता की फेसबुक पोस्ट से, जहां उन्होंने पूरी बात बताई है.
देखिए गीता की फेसबुक पोस्ट:
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1328216707211808&set=a.173868405979983.39329.100000704730259&type=3&theaterगीता बता रही हैं कि अब वो जब पुलिस थाने जाती हैं, तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है. उनके जानने वालों के पास पुलिस फोन करती है और उन्हें धमकाती है. हरियाणा से बहुत दूर रहने वालों को पुलिस गुड़गांव आने के लिए कह रही है. गीता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से गुहार लगाते हुए कहा है कि वो भी हरियाणा की बेटी और बहू जैसी हैं और उन्हें पुलिस की ऐसी प्रताड़ना से बचाया जाना चाहिए.
गीता की दूसरी पोस्ट:
https://www.facebook.com/geeta.yadav.146/posts/1328360707197408गीता की फेसबुक पोस्ट में हरियाणा के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा का भी नाम है. गीता के मुताबिक उनके पति देवेंद्र राम बिलास के करीबी हैं और शायद इसी वजह से पुलिस गीता की शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही है. पुलिस की जांच के बिना ये भी नहीं कहा जा सकता कि देवेंद्र की गलती है, लेकिन गीता और उनके परिचितों के साथ पुलिस जो व्यवहार कर रही है, वो हरियाणा पुलिस के लिए बेहद शर्मनाक है.
ये भी पढ़ें:बत्तीसगामा: यहां जो दहेज लेता है, उसे समाज से निकाल देते हैं'महिला के सम्मान' में लड़ने वाली स्वाति ने दहेज के लिए भाभी को घर से निकाला!

.webp?width=60)

