एडमिशन चाहिए तो फॉर्म पर भारत माता की जय लिखना ही पड़ेगा
स्कूल वालों की दलील है, ऐसा करने से बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी.
Advertisement

Source- AP
गुजरात के एक एजुकेशनल ट्रस्ट ने सोमवार को अजीबो-गरीब फैसला लिया है. इसके बाद उनकी स्कूलों में उन्हीं बच्चों को स्कूल में एडमिशन मिलेगा जो एप्लिकेशन फॉर्म पर 'भारत माता की जय' लिखेंगे.
बीजेपी नेता दिलीप संघानी श्री पटेल विद्यार्थी आश्रम ट्रस्ट के हेड हैं. सांघनी गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. और दो बार सांसद भी रह चुके हैं. ये ट्रस्ट गुजरात के अमरेली में एक प्राईमरी स्कूल, दो हाईस्कूल और एक कॉलेज चलाता है. आज के टाइम में ये ट्रस्ट करीब 45 हजार स्टूडेंट्स को एजुकेशन दे रहा है.
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक सांघनी का कहना है कि अगर स्टूडेंट्स को दाखिला लेना है तो एडमिशन फॉर्म पर भारत माता की जय लिखना ही होगा. जो ऐसा नहीं करेगा उसे एडमिशन नहीं मिलेगा. आगे उन्होंने कहा कि वो ऐसा स्टूडेंट्स के अंदर देशप्रेम जगाने के लिए कर रहे हैं. हाल ही के दिनों में कॉलेजों में जो राष्ट्र विरोधी नारे लगे हैं उसके मद्देनजर ऐसा कदम उठाया गया है.
इस मसले पर गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंद चूड़ासमा का कहना है कि ये ट्रस्ट का पर्सनल डिसीजन है. सरकार इसमें दखल नहीं देगी. इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि भारत माता की जय बोलने के लिए किसी पर दबाव बनाना भी ठीक नहीं है.
इस हिसाब से इमरान हाशमी सबसे बड़े देशभक्त हैं
https://www.youtube.com/watch?v=0zNtLN6UPzY

.webp?width=60)

