The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gujrat married couple took 4 years to get divorced and 8 years to get decree erased

पहले तलाक लिया, कैंसिल कराने में सालों लग गए, पूरी प्रोसेस जानिए

तलाक कैंसिल, दोनों फिर मियां-बीवी बन गए, लेकिन शादी दूसरी कही जाएगी

Advertisement
pic
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 10:18 PM IST)
gujarat couple divorced
तलाक के कुछ महीने बाद ही दोनों को लगा गलत फैसला किया | प्रतीकात्मक तस्वीर: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

पहले शादी की. 4 साल के बाद तलाक का फैसला किया. तलाक के बाद दोनों ने फिर साथ रहने का मन बना लिया. लेकिन, मामला तो कोर्ट पहुंच चुका था, ऐसे में तलाक को रिकॉर्ड से हटाने में 8 साल लग गए.

मामला गुजरात का है. साल 2011 में यहां के गांधीनगर फैमिली कोर्ट में तलाक का एक मामला आया था. डॉक्टर पत्नी और प्रोफेसर पति के बीच का था. दोनों की शादी 2006 में हुई थी. उसके 3 साल बाद यानी 2009 में उनका एक बेटा हुआ था. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रॉब्लम्स होने लगीं. जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया. पति ने भी गुस्से में तलाक का केस दायर कर दिया. गांधीनगर कोर्ट ने दोनों को 2015 में तलाक दे दिया.

फिर माइंड चेंज हो गया

तलाक के कुछ समय बाद दोनों का माइंड चेंज हो गया. दोनों ने गुजरात हाईकोर्ट में तलाक को रद्द करने की गुहार लगाई. अपील पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने तलाक के फैसले पर याचिका दाखिल होने के दिन से रोक लगा दी. लेकिन, इसके बाद भी 8 साल तक अपील लंबित रही.

फिर आया फरवरी 2023. हाईकोर्ट में मामले की फिर सुनवाई शुरू हुई. पति-पत्नी ने कोर्ट में बताया कि तलाक के बाद से ही दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे थे. उन्होंने ये भी बताया कि उनके वापस मिलने के पीछे का कारण उनका बेटा है.

दोनों ने मिलकर एक एफिडेविट भी फाइल किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अब साथ रहते हैं और दोनों के बीच झगड़ा खत्म हो चुका है. अदालत ने पति-पत्नी के अनुरोध पर तलाक को रद्द कर दिया है. साथ ही उन्हें 10 दिन का समय दिया है. इन 10 दिनों में पति-पत्नी को निचली अदालत से सारे मामले वापस लेने होंगे.

तलाक के बाद पति-पत्नी फिर शादी कर सकते हैं?

इस मामले में दी लल्लनटॉप ने सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट देविका से बात की. उन्होंने बताया, 

“तलाक के बाद भी पति-पत्नी दोबारा एक-दूसरे से शादी कर सकते हैं. इसमें कानूनी तौर पर कोई पेंच नहीं फंसेगा. बस आपको तलाक के पिछले डॉक्यूमेंट्स को कोर्ट के सामने पेश करना होगा.”

हालांकि, एडवोकेट देविका ने ये भी बताया कि तलाक रद्द होने के बाद पति-पत्नी की शादी को दूसरी शादी कहा जाएगा.

                                                                                                             (यह खबर हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे शशांक ने लिखी है)

वीडियो: गुजरात में जूनियर क्लर्क का पेपर लीक, विपक्ष और छात्रों ने बवाल कर दिया

Advertisement

Advertisement

()