गुजरात (Gujarat) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां के भावनगर जिले(Bhavnagar) के एक गांव में एक महिला को उसके पड़ोसी ने इसलिए जिंदा जला दियाक्योंकि उसने अपने कुत्ते का नाम उसकी पत्नी के नाम पर रख दिया. गंभीर रूप से झुलसीमहिला का इलाज भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुकबनी हुई है. पड़ोसी की पत्नी का नाम भी सोनू एनडीटीवी की खबर के मुताबिक 35 वर्षीयपीड़िता का नाम नीताबेन सरवैया है. घटना सोमवार, 20 दिसंबर को हुई. भावनगर पुलिस नेघटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना वाले दिन नीताबेन सरवैया के पति अपने दोबच्चों के साथ बाहर गए हुए थे. घर में सिर्फ नीताबेन और उनका सबसे छोटा बेटा हीमौजूद था. दोपहर के वक्त पड़ोसी सुरभाई भारवाड़ अपने 5 दोस्तों के साथ नीताबेन के घरमें घुस आया. सुरभाई और नीताबेन के बीच कुत्ते का 'सोनू' नाम रखने को लेकर जमकर बहसहुई. दरअसल, सुरभाई की पत्नी को भी परिवार में लोग 'सोनू' नाम से बुलाते हैं.सुरभाई का कहना था कि नीताबेन ने जानबूझकर अपने कुत्ते का नाम सोनू रखा है. पीड़िताने क्या बताया? पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता नीताबेन ने बताया कि सुरभाईभरवाड़ ने उसके घर में घुसकर बदतमीजी की. वो उन लोगों से बचकर किचन की ओर चली गई.लेकिन जैसे ही वो किचन में पहुंची, तो सुरभाई के साथ आए 3 लोग उनके पीछे चले आए.नीताबेन के मुताबिक उनमें से एक ने मिट्टी के तेल का कंटेनर उठाया और उनके ऊपर उड़ेलदिया और आग लगा दी. आग लगते ही नीताबेन चिल्लाईं, शोर सुनकर कुछ पड़ोसी मदद के लिएउनके घर पहुंचे. उसी समय उनके पति भी आ गए और उन्होंने अपने कोट से आग बुझाई. पुलिसने क्या कहा? भावनगर पुलिस के मुताबिक पीड़िता और हमलावरों के परिवारों के बीच कुछसमय पहले भी पानी को लेकर लड़ाई हुई थी. हालांकि उस वक्त यह मामला बातचीत के बादसुलझा लिया गया था. आगजनी के मामले में पुलिस ने सुरभाई भारवाड़ और 5 अन्य हमलावरोंके खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिसअधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है.