'पैसे का क्या करेंगे जब परिवार ही खत्म हो गया', मोरबी हादसे के पीड़ितों ने बयान की बेबसी
प्रशासन ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया था.

'जब परिवार ही खत्म हो गया तो इस पैसे का अब हम क्या करेंगे!'. गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों की ये पीड़ा और बेबसी है. प्रशासन ने उन्हें मुआवजा राशि दे दी है, लेकिन यह उनके प्रियजनों के खोने की तकलीफ को किसी भी तरह से कम करने में कारगर होता नहीं दिख रहा है.
ऐसे ही एक पीड़ित शख्स 60 वर्षीय हेमंतभाई परमार ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा,
रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में परमार के घर के चार लोगों की मौत हुई, जिसमें उनके सबसे छोटे बेटे गौतमभाई (27), बहू चंद्रिकाबेन और उनके दो पोते शामिल हैं, जिनकी उम्र 9 और 5 वर्ष है. घटना के बाद जिला प्रशासन ने नाना खिजड़िया गांव स्थित उनके घर जाकर 16 लाख रुपये का चेक पकड़ा दिया, लेकिन इससे हेमंतभाई परमार की पीड़ा में कोई कमी न आ सकी.
इसी तरह असिफभाई मकवाना (35) और प्रभुभाई घोघा (55) नाम के दो पड़ोसियों के यहां मुआवजा राशि दी गई है. मकवाना के परिवार के तीन लोगों की मौत इस हादसे में हो गई. इनमें उनका 7 साल का बेटा भी शामिल था. वहीं घोघा की 19 साल की बेटी प्रियंका की मौत हुई है.
प्रभुभाई के बेटे विक्रम ने अखबार से कहा,
मकवाना और घोटा परिवारों में पिछले तीन दशकों से पारिवारिक रिश्ता है. दोनों परिवार ने कहा कि वे प्रशासन और ओरेवा कंपनी से जवाब चाहते हैं कि पुल की मरम्मत क्यों ठीक से नहीं कराई गई थी.
इस हादसे में बेटे अरशद के अलावा अपनी पत्नी शाहबानो (29) और मां मुमताजबेन (62) को गंवाने वाले आसिफ भाई ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
इस घटना के पीड़ित परिजनों ने इस बात को लेकर गहरी नाराजगी जताई है कि प्रशासन ने जूनियर अधिकारियों को गिरफ्तार किया है ताकि प्रभावशाली लोगों को बचाया जा सके.
विक्रम ने कहा,
मोरबी पुल टूटने की घटना में मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा हुई थी. मोरबी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी एचआर सांचाला ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 135 मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये का चेक दे दिया गया है.
मोरबी: PM मोदी के आने से पहले अस्पताल में वाटर कूलर लगा, पर कनेक्शन नहीं किया, फिर ये तस्वीर आई

.webp?width=60)

