शिकायत: संत के नाम पर सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा बेच रहे हैं रामदेव?
पतंजलि 'शिलाजीत' को बैन कराने गुजरात हाई कोर्ट चले गए हैं.
पतंजलि शिलाजीत
लल्लनटॉप
3 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2016, 02:43 PM IST)
देश ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां एक तबका है जो राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, स्वदेसी, मेक इन इंडिया, पाकिस्तान भेज दो, इसको बैन करो, उसको बैन करो. इन सब बातों की रट लगाए है. जब भी किसी मसले पर रजनीति होती है, ये तबका एकजुट होकर चिल्लाने लगता है. पर इसबार पासा उल्टा पड़ गया है, इसी तबके का एक संगठन दूसरे संगठन के प्रोडक्ट को बैन करवाने के लिए हाईकोर्ट तक पहुंच गया.
गुजरात हाईकोर्ट में पतंजलि शिलाजीत को बैन करने को लेकर पीआईएल डाली गई. ये पीआईएल “विश्व हिन्दुस्तानी संगठन” के आदित्य रावल ने डाली है. जिसमें बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पर हिंदुओं की भावनाएं भड़काने का आरोप है. दरअसल ये पीआईएल पिछले महीने ही फाइल की गई थी. कोर्ट ने पिटीशनर को 16 नवंबर तक डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए कहा है. इस पीआईएल पर सुनवाई इस महीने के आखिरी तक होगी.
मुद्दा क्या है
अब मुद्दा ये है कि पतंजलि बहुत बड़े हिन्दू संत थे तो क्या उनके नाम की कंपनी सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा नहीं बना सकती है.! मने, क्या लॉजिक है इस बात की. पहली बात तो शिलाजीत का इस्तमाल सिर्फ सेक्स पॉवर के इजाफा में ही नहीं होता. बल्कि जिन लोगों को डायबिटीज की प्रॉब्लम है, इम्यून सिस्टम कमजोर है, मेंटल सिकनेस है, और भी छोटी-बड़ी प्रॉब्लम्स हैं, उन सभी के लिए शिलाजीत बहुत फायदेमंद और कारगार है. पर इनको तो सेक्स पॉवर की पड़ी है. पेटीशन करने वाले लोग बात तो ऐसे कर रहे हैं जैसे सेक्स करना धर्म के खिलाफ हो. इनके हिसाब से अगर आप अपनी बीमारी की वजह से भी शिलाजीत का इस्तमाल करते हैं तो आप हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़का रहे हैं. क्या झंडू लॉजिक है ये. पतंजलि शिलाजीत को बैन करना है या न करना है ये तो कोर्ट डिसाइड करेगा. पर बैन करने का लॉजिक बड़ा फनी है गुरु.
इस वीडियो में देखिए कि शिलाजीत आपके घरों तक कैसे पहुंचता है.
https://youtu.be/CQNukFMiPO4
ये पहाड़ो पर कठोर पत्थरों के बीच जन्म लेता है. इसलिए इसको शिला जीत कहते हैं. शिलाजीत में लोहा, तांबा, सोना और चांदी सब भरा होता है और शरीर में इनका बैलेंस बराबर करने के लिए इसका यूज किया जाता है. यह वैसे तो शरीर में गर्मी मेनटेन करने के लिए बहुत अच्छी दवा है लेकिन इसे मर्दानगी बढ़ाने वाली दवा के नाम पर कुख्यात कर दिया गया है.