'हिंदू समाज सबसे बड़ा ढोंगी...', गुजरात के गवर्नर का बयान वायरल
गवर्नर गुजरात के नर्मदा जिले में प्राकृतिक खेती के बारे में बात कर रहे थे.

गुजरात (Gujarat) के गवर्नर आचार्य देवव्रत का एक बयान काफी चर्चा में हैं. गुजरात के नर्मदा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म (Hindu) मानने वाले ढोंगी नंबर-1 हैं. राज्यपाल प्राकृतिक खेती के बारे में बात कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया.
दरअसल, नर्मदा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस मौके पर राज्यपाल देवव्रत को भी गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. कार्यक्रम का मकसद किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना था. इसी मौके पर आचार्य देवव्रत बोल रहे थे. राज्यपाल ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
इस दौरान गवर्नर ने गाय और गाय पालने के बारे में भी बात की. गाय पर बात करते हुए उन्होंने लोगों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,
‘ना दूध पीते हैं, ना गाय पालते हैं’इसी दौरान उन्होंने हिंदुओं पर ढोंगी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अब तो लोग ना दूध पीते हैं, ना गाय पालते हैं लेकिन गौ माता की जय बहुत बोलते हैं. जाहिर है राज्यपाल के इस बयान पर खबरें बनना तय था. सोशल मीडिया पर भी आचार्य देवव्रत के इस बयान पर लोग कॉमेंट कर रहे हैं. उनका बयान वायरल है.
राज्यपाल ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर कीं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,
राज्यपाल देवव्रत पिछले कई दिनों से इस तरह के कार्यक्रमों में लगातार प्राकृतिक खेती की पुरजोर वकालत करते दिख रहे हैं.
वीडियो: हिंदू धर्म छोड़कर आंबेडकर ने बौद्ध धर्म क्यों अपना लिया था?

.webp?width=60)

