रिलायंस जियो के बारे में अभी तक आपने बहुत कुछ पढ़ा है. सिम का जुगाड़ करने सेलेकर इसकी स्पीड बढ़ाने तक, ढेर सारी इंट्रेस्टिंग चीजें. लेकिन भइया अब जो हमबताने जा रहे हैं, उससे इंट्रेस्टिंग खबर पूरे मार्केट में कोई और नहीं है.देखो जब भी इंटरनेट यूज करने या किसी नई सर्विस का यूज करने की बात आती है, तो इसमामले में दिल्ली और मुंबई जैसे शहर एक नंबर पर रहते हैं. यहां बड़ी आधुनिक जनतारहती है. एकदम पढ़ी-लिखी टाइप्स. तो हर नई चीज का सदुपयोग करना उन्हें बड़े अच्छेसे आता है. ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में भी इन शहरों का नंबर काफी ऊपर है, लेकिनजियो के मामले में ये कहानी उल्टी हो गई है.सितंबर में लॉन्चिंग के कुछ दिनों बाद जियो ने बताया था कि इसके पास 1 करोड़ 60 लाखयूजर्स हो गए हैं. फ्री का माल था, तो जनता टूट पड़ी. अब जियो ने जो नए आंकड़े जारीकिए हैं, उनसे पता चला है कि इसके पास 2 करोड़ 40 लाख से ऊपर यूजर्स हो गए हैं. औरसबसे इंट्रेस्टिंग बात ये है कि सबसे ज्यादा जियो यूजर्स दिल्ली, मुंबई या यूपी मेंनहीं, बल्कि गुजरात और तेलंगाना में हैं. जियो यूजर्स के मामले में ये दोनों स्टेटपहले और दूसरे नंबर पर हैं.ये फैक्ट इसलिए भी इंट्रेस्टिंग है, क्योंकि आबादी के मामले में यूपी पहले नंबर है,जबकि गुजरात नवें और तेलंगाना 12वें नंबर पर है. दिल्ली और मुंबई में भी शहर केक्षेत्रफल के मुकाबले काफी ज्यादा आबादी है. तो अंदाजा यही था कि इन्हीं जगहों केलोग जियो को हौंककर यूज कर रहे होंगे, लेकिन अब पता चला कि सबसे ज्यादा मजा तोगुजरात और तेलंगाना वाले उठा रहे हैं.जियो ने जो आंकड़े दिए हैं, उनके हिसाब से गुजरात में 15 लाख से ऊपर और तेलंगानामें 12 लाख से ज्यादा लोग जियो यूज कर रहे हैं. 7 लाख यूजर्स के साथ दिल्ली-NCRपांचवे नंबर पर है और यूपी तो टॉप-8 में ही नहीं है. अभी पिछले दिनों जियो ने बतायाथा कि इसका टारगेट 100 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने का है और इसके लिए कंपनी अपने फ्रीडेटा और कॉलिंग वाले ऑफर को बढ़ा भी सकती है.खैर, जियो कितने भी यूजर्स बना ले, अगर इसकी सर्विस सुधर जाती है, तो असल फायदा तोयूजर्स का ही होगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: फ्री जियो 3 महीना बढ़ाओ या 6 महीना, ये 5 चीजें ठीक हुए बिना मैं एकपैसा नहीं दूंगा इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा जियो सिम फोन मेंकाम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएं नीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम औरकौन सा लेना चाहिए जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबररिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है क्या आपकेजियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंसजियो चलाने का नया जुगाड़