The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Groom Leg Fractured Before The Wedding Day bride did this viral

शादी से पहले दूल्हे का पैर टूटा, वरमाला के वक्त दुल्हन ने सब कुछ 'ठीक' कर दिया!

सात जन्मों का साथ

Advertisement
pic
13 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2023, 05:21 PM IST)
Grrom Leg Fractured Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

आजकल की शादियों से एक के बाद एक कई वीडियोज वायरल (Indian Wedding Viral Videos) हो रहे हैं. कभी शादी में डांस का तो कभी रिश्तेदारों के बवाल का. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक शख्स ने अपने बेटे की शादी में ऐसा डांस किया था जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था. अधेड़ उम्र के इस शख्स ने बेटे की शादी में 'बदतमीज दिल' गाने पर ऐसा डांस किया था कि हर कोई उनके साथ झूमने लगा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा गया था. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब एक और शादी से एक वीडियो (Groom Leg Fractured Just Before The Wedding Day) आ रहा है जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया है.

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है लेकिन इंसान के चाहने, ना चाहने से कुछ नहीं होता. सब तो पहले से ही तय है. ऐसा ही कुछ इस कपल के साथ भी हुआ. इस कपल की शादी बीते साल दिसंबर के महीने में हुई थी. दोनों ने जोर-शोर की तैयारियां की थीं लेकिन वेडिंग डे से ऐन पहले एक हादसे में लड़के का पैर फ्रैक्चर हो गया. अब शादी भी तय तारीख पर ही करनी थी. लड़का टूटे पैर के साथ ही स्टेज पर चला गया. वरमाला पहनाने के दौरान दुल्हन अपने घुटनों पर बैठ गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

दूल्हे का नाम नमन अग्रवाल है और दुल्हन का नाम सुरभि गर्ग है. दोनों की शादी का ये वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. लोग दुल्हन के इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ये प्यार हमेशा ऐसे ही बना रहे.'  एक ने लिखा कि लड़की ने वचन बोलने से पहले ही निभा दिया.' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों हमेशा ऐसे ही बुरे वक्त में एक-दूसरे का साथ दें.' लोगों ने तो इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सोशल लिस्ट: RRR के 'नाटु-नाटु' को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल

Advertisement

Advertisement

()