The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • groom fell but didn't let bride fall in a viral video

दुल्हन को उठाते वक्त दूल्हे का पैर फिसला, फिर दूल्हे ने सबके सामने किया दिल जीतने वाला काम!

हर किसी के बस की बात नहीं है

Advertisement
pic
11 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2023, 05:16 PM IST)
Groom Fell in a viral video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं. मंडप में ग्रैंड एंट्री से लेकर कमाल के कपल डांस तक. इससे जुड़ी कई सारी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral News) होती रहती हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक कपल शादी में फोटोशूट करवा रहा था. इसी दौरान जैसे ही दूल्हा अपनी दु्ल्हन को बांहों में लेने की कोशिश करता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों गिर जाते हैं. ये वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने ये खबर मिस कर दी है तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. 

अब ऐसा ही एक और वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन को स्टेज से गोद में उठाकर ले जाता है. जैसे ही वो सीढ़ियों से उतरता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर जाता है. कमाल की बात ये रही कि गिरने के बाद भी उसने अपनी दु्ल्हन को छोड़ा नहीं. वो दोबारा उठा, दुल्हन के माथे को चूमा और फिर उसे ले जाने लगा. इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर इसे लाखों बार देखा जा चुका है. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा कि शादी को सिंपल तरीके से करना चाहिए. ज्यादा बनावटीपना करने से ऐसी ही घटना होती रहती हैं.' किसी ने कहा कि दूल्हे के कॉन्फिडेंस की तारीफ तो बनती है. भले ही गिर गया लेकिन दुल्हन को नहीं छोड़ा और फिर माथे पर किस करके दोबारा उठा लिया.' लोगों ने तो इस पूरे मामले पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सोशल लिस्ट: 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख खान ने जय हिंद और सोल्जर कहा, फैंस बॉयकॉट गैंग के पीछे पड़ गए

Advertisement

Advertisement

()