The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Greta thunberg took revenge to Donald trump after more than one year for his tweet, while leaving white house

वो लड़की, जो डॉनल्ड ट्रंप से उन्हीं की स्टाइल में बदला लेती है!

वाइट हाउस से ट्रंप की विदाई पर भी तीखा तीर छोड़ा है.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2021, 07:03 AM IST)
Img The Lallantop
वर्ल्ड फेमस पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग सोशल मीडिया पर डॉनल्ड ट्रंप से बदला लेने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. उनकी स्टाइल ऐसी है कि लोगों का ध्यान खींचती है. (फोटो-पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more
अंग्रेजी की एक कहावत है revenge is a dish best served cold. मतलब बदला जितना इत्मीनान से लिया जाए, उतना बेहतर. युवा पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta thunberg) और डॉनल्ड ट्रंप (Donald trump) की अदावत किसी से छिपी नहीं है. ट्रंप जब तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे, हमेशा ग्रेटा थनबर्ग को इशारों में तंज कसते रहे. ग्रेटा ने अब एक बार फिर ट्रंप को उन्हीं की स्टाइल में जवाब दिया है.
18 बरस की ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन की हैं. वर्ल्ड फेमस पर्यावरण एक्टिविस्ट हैं. खबरों में इसलिए भी रहती हैं क्योंकि डॉनल्ड ट्रंप से उनका छत्तीस का आंकड़ा है. ग्रेटा थनबर्ग ने बेहद कम उम्र में ही पर्यावरण को लेकर इंटरनेशनल फोरम पर अपनी बात रखनी शुरू कर दी थी. ट्रंप लगातार पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को नकारते रहे हैं. वह ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी समस्याओं को भी हॉक्स या फर्जी बताते रहे हैं. इसकी वजह से दोनों एकदूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. बुधवार को भी ऐसा ही हुआ. ट्रंप की वाइट हाउस से विदाई पर ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट करके उन पर निशाना साधा. कहा,
"वह एक बहुत शानदार बूढे़ व्यक्ति नजर आ रहे हैं, जो चमकदार और शानदार भविष्य की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इसे देखना अच्छा है."
Trump Greta
वैसे तो ट्रंप को भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बनने पर विदाई संदेश देने वाले बहुत लोग रहे लेकिन ग्रेटा का विदाई मेसेज कुछ खास था.
डेढ़ साल पहले ट्रंप ने हूबहू ट्वीट किया था क्या कहा, ट्वीट में कुछ खास नहीं दिखा? दरअसल, तकरीबन डेढ़ साल पहले ग्रेटा थनबर्ग ने युनाइडेट नेशंस यानी UN  में पर्यावरण को लेकर भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण का ख्याल न रखने को लेकर विश्व बिरादरी को काफी लताड़ लगाई थी. यह भी कहा कि सबको सिर्फ पैसा कमाने की चिंता है. उनका गुस्सा और उनके तेवर ऐसे थे कि पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ गया था. ग्रेटा के इस भाषण को एक वेबसाइट ने ट्वीट किया. उस पर ट्रंप ने रिप्लाई करते हुए लिखा था-
"वह एक बहुत शानदार बच्ची नजर आ रही है जो चमकदार और शानदार भविष्य की तरफ बढ़ती दिख रही है. इसे देखना अच्छा है."
Trump Thunberg
डेढ़ साल पहले ट्रंप ने हूबहू ट्वीट किया था. ग्रेटा थनबर्ग ने उस ट्वीट का बदला लेते हुए ट्वीट किया.

अब ग्रेटा ने ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है. वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब ग्रेटा थनबर्ग ने ट्रंप को उन्हीं की स्टाइल में जवाब दिया है. पिछले साल जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की काउंटिंग चल रही थी. ट्रंप इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से पिछड़ रहे थे. गड़बड़ी के आरोप लगा रहे थे. इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया था, कहा- ‘इस मतगणना को बंद करो’. ट्रंप के इसी ट्वीट पर ग्रेटा ने तब लिखा था-
कितना मूर्खतापूर्ण है. डॉनल्ड को अपने एंगर मैनेजमेंट की प्रॉब्लम पर काम करना चाहिए. फिर किसी दोस्त के साथ जाकर कोई पुराने ज़माने की फिल्म देखनी चाहिए. चिल डॉनल्ड, चिल!
Trump Greta Thunberd
इससे पहले भी ग्रेटा ट्रंप को उन्हीं के ट्वीट पर उनकी भाषा में जवाब दे चुकी हैं.

इसकी भी कहानी है. दरअसल, पिछले साल ग्रेटा ‘टाइम्स पर्सन ऑफ दी ईयर’ चुनी गई थीं, इस पर ट्रंप ने ग्रेटा को ऐसे ही गुस्सा मैनेज करने और दोस्त के साथ पुरानी फिल्म देखने की सलाह दी थी. ग्रेटा ने एक साल बाद यही बात ट्रंप के लिए कह दी. 17 साल की बच्ची ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश कहलाने वाले अमेरिका के (उस समय के) राष्ट्रपति को आइना दिखाने का काम किया. वो भी ट्वीट में केवल नामों की अदला-बदली करके.
फिलहाल वह अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड हो चुका है, जिसके जरिए ट्रंप गाहे-बगाहे ग्रेटा थनबर्ग पर तंज किया करते थे. वॉशिंगटन में संसद भवन पर चढ़ाई करने वाले अपने समर्थकों को उकसाने के आरोप में. अब ट्रंप और ग्रेटा थनबर्ग के बीच की यह तकरार फिर से तभी देखने को मिलेगी, जब ट्रंप ट्विटर पर लौटें.

Advertisement

Advertisement

()