जम्मू में भरी दोपहर बस पर ग्रेनेड से हमला कर भागा आतंकी, 18 से ज्यादा जख्मी
पुलवामा अटैक के बाद से लगातार आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी हैं.
Advertisement

जम्मू में बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पुलवामा हमले की आग अभी शांत नहीं हुई है. रोज-रोज जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं. रोज कुछ आतंकवादी मारे जाते हैं. देश के जवानों के शहीद होने की खबरें भी आ रही हैं. इस बीच जम्मू में एक बस में धमाके की खबर आ रही है. बताया जा रहा है ये धमाका किसी ग्रेनेड के फेंके जाने से हुआ है. ग्रेनेड जम्मू बस स्टैंड के पास भरे बाजार फेंका गया. एक आतंकी इस ग्रेनेड को जेब में रखकर लाया और बस में फेंककर भाग गया. ग्रेनेड की पिन भी बरामद हुई है. इसमें 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है.
लल्लनटॉप वीडियो देखें -
जम्मू के आईजी मनीष सिन्हा का कहना है कि यह ग्रेनेड से किया गया हमला था. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक संदिग्ध हमलावर ने ग्रेनेड से हमला किया और फिर भाग निकला. ये हमला इसलिए भी ज्यादा बड़ा है कि पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद से पूरे राज्य में हाई अलर्ट है. सारी एजेंसियां अलर्ट हैं. फिर भी ये हमला हो जाता है. वो भी बीच दोपहर, बीच बाजार.J&K: Blast at Jammu bus stand. Injured admitted to hospital. Area has been cordoned off by security personnel pic.twitter.com/utO7RX0GOp
— ANI (@ANI) March 7, 2019
MK Sinha, IGP Jammu on blast at bus stand: It was a grenade explosion, it has caused injuries to approximately 18 people, all shifted to hospital pic.twitter.com/TYBvQ9lpKj — ANI (@ANI) March 7, 2019प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है. पिछले साल 29 दिसंबर को भी आतंकियों ने इसी बस स्टैंड को निशाना बनाया था. आतंकी तब भी बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंककर भाग गए थे. तब अच्छी बात ये थी कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ था.
लल्लनटॉप वीडियो देखें -

