The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • grandfather kept a record of films he watched viral

फिल्मों के शौकीन दादाजी ने देखीं 470 फिल्में, देखकर जो किया, वो 50 साल बाद वायरल है!

लोग हैरान हो गए हैं

Advertisement
Old Man Movie Viral
बाईं फोटो- अक्षय ट्विटर, दाईं फोटो- सांकेतिक
pic
रवि पारीक
27 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2023, 12:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लोगों को अजब-गजब के शौक होते हैं. कोई पुराने नोट इकठ्ठे करता है तो किसी को पुराने लेटर्स सहेजकर रखना पसंद होता है. कोई पुरानी कारों को पसंद करता है तो किसी को सिक्के इकठ्ठा करना अच्छा लगता है. ऐसे शौक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही है. एक दादाजी थे जिन्हें हर लैंग्वेज की फिल्में देखने का शौक था. इतना ही नहीं, वे उसके बारे में सारी डीटेल्स अपनी डायरी में सहेजकर रखते थे. उनकी इसी डायरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी देखी जा रही हैं. इससे जुड़ा एक ट्वीट काफी वायरल है. इन बूढ़े दादाजी को एक अलग ही शौक था. 

उन्होंने पुराने जमाने में थिएटर और घर पर जो-जो फिल्में देखी थीं, उन्हें एक रजिस्टर में लिखते थे. तारीख, फिल्म का नाम और टाइम सब. अक्षय नाम के ट्विटर यूजर ने इस रजिस्टर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. साथ में लिखा कि बहुत समय पहले मेरे दादाजी ने लेटरबॉक्स्ड का अपना वर्जन बना लिया था. इसमें वे उन सभी फिल्मों का रिकॉर्ड रखते थे जो उन्होंने देखी थीं. मैं ये जानकर हैरान हूं कि उन्होंने हिचकॉक और जेम्ल बॉन्ड की फिल्में भी सिनेमाघर में देखी थीं.' अक्षय का ये ट्वीट काफी वायरल है. आप भी देखिए...

Embed

लेटरबॉक्स्ड सिनेमा लवर्स के लिए एक सोशल प्लेटफॉर्म है जिसे सिनेमा लवर्स लोग एक डिजिटल डायरी के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और इस पर फिल्मों के बारे में अपनी पसंद और नापसंद शेयर करते हैं. अक्षय ने कई ट्वीट किए और डायरी के कई और पन्नों की तस्वीरें शेयर कीं. अक्षय ने बताया कि उनके दादाजी ने कुल 470 फिल्में देखी थीं. लोगों को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं. लोग कह रहे हैं कि यही एक असली सिने लवर की पहचान है. किसी ने कहा कि इस डायरी को सुरक्षित रखना. ये पूरा एक दौर है.' 

Embed

किसी ने लिखा कि ये वाकई कमाल का है. पुराने जमाने की याद आ गई.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये डायरी पसंद आई है. 

Embed

वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: पवन खेड़ा की हिरासत पर BJP, दिल्ली पुलिस, LIC और अडानी को क्या कहा गया?

Advertisement

Advertisement

()