सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो? न्यू ईयर गिफ्ट दे रही है सरकार. 1 जनवरी सेजूनियर लेवल की जॉब्स के लिए इंटरव्यू ना होंगे. सारी सेंट्रल मिनिस्ट्रीज,डिपार्टमेंट, अटैच्ड ऑफिस, ऑटोनॉमस बॉडी और पीएसयू की नौकरियों के लिए अब यही रूलचलेगा. सरकार ने सारी मिनिस्ट्री को बोल दिया है. मिनिस्ट्री चाहे तो अप्लाई करनेवालों का स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट ले सकती है. रिक्रूटमेंट का काम देखता हैडिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग (DoPT). उसने सारी मिनिस्ट्रीज से कहा है कि सारेग्रुप C, ग्रुप D और ग्रुप के नॉन-गैजेटड पोस्ट और इस लेवल की सारी पोस्ट के लिए अबइंटरव्यू नहीं होंगे. DoPT ने बोला है कि कोई मिनिस्ट्री अब भी इंटरव्यू करना चाहतीहै तो अभी बता दो और डिटेल में प्रपोजल लिख के हमसे छूट मांगो. खुशी का मौका है तोप्रसाद चढ़ा आओ. लेकिन सिर्फ जूनियर पोस्ट की तैयारी करने वाले. ओ भाई IAS वाला.तू कहां कू चल दिया. बिना इंटरव्यू के कलेक्टर बनेगा?