The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Government's home minister blames 'ghosts' for farmer suicides in Madhya Pradesh

भूत-प्रेत की वजह से किसान सुसाइड कर रहे हैं: गृहमंत्री, MP

'भूत-पिशाच निकट है आवे, किसान तब फांसी का फंदा लगावे'

Advertisement
pic
21 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 21 जुलाई 2016, 10:40 AM IST)
Img The Lallantop
SYMBOLIC IMAGE
Quick AI Highlights
Click here to view more
'साल 2016 मेंं भूत  लोगों की जान लेने के काम आ रहे हैं.' अइसा हम नहीं कह रहे. मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर भूपेंद्र यादव कह रहे हैं. किसी पान की दुकान पर नहीं, बाकयदा विधानसभा में. भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में बताया,
'मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में बीते कुछ वक्त से जो आत्महत्याएं हो रही हैं. उनमें से कुछ मौतों के लिए भूत जिम्मेदार हैं.'
भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में लिखित जवाब दिया, 'भोपाल से 40 किलोमीटर दूर सिहोर में बीते ढाई साल में जो सुसाइड की घटनाएं हुई हैं. उनमें से कुछ मौतें भूतों की वजह से हुई हैं.'
मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह
मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह

बता दें कि सिहोर में बीते ढाई साल में 400 से ज्यादा सुसाइड की घटनाएं हुई हैं. कांग्रेस के विधायक शैलेंद्र पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार से इस बाबत जवाब मांगा था. शैलेंद्र ने कहा, 'मंत्री का आत्महत्याओं की वजह भूत, प्रेत और ऊपरी साए को बताना अजीब है. मंत्री विधानसभा में ये बता रहे हैं कि कुछ मौतें काले जादू की वजह से हुईं. जब मैंने उनकी इस बात को खारिज कर पूछा कि क्या सरकार अंधविश्वास में यकीन करती है. तब वो चुप रहे.'
MP सरकार का 'भूतिया' दस्तावेज
MP सरकार का 'भूतिया' दस्तावेज
जब भूत वाला बाण धनुष से निकल गया. तब एमपी सरकार बैकफुट पर आ गई. भूपेंद्र सिंह ने कहा, 'मौतों की वजह भूत है, ये हमारा कहना नहीं है. जब भी कोई मरता है, तब परिवार और पड़ोसियों के बयान रिकॉर्ड किए जाते हैं. हमने विधानसभा में सिर्फ उन्हीं दर्ज बयानों को बताया.'

Advertisement

Advertisement

()