पेप्सी कोला पीने वाले प्यासा मुंह खोलने से पहले आंख और कान खोल लें. दारू का पीएचलेवल कम करने के लिए पेप्सी कोला वाले भी ध्यान दें. ये जो तमाम सॉफ्ट ड्रिंक हैंन. ये सब बहुत ज्यादा जहरीली हैं. ऐसा हम नहीं, बड़े और कठिन नामों वाली लैब कह रहीहैं. हेल्थ मिनिस्ट्री के ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने सॉफ्ट ड्रिंक्सकी जांच की है. जांच में ये सॉफ्ट ड्रिंक्स जहरीली पाई गई हैं. पेप्सी, कोका कोला,माइंटेन ड्यू, स्प्राइट और 7 अप जांच के लपेटे में हैं. टेस्ट में पता चला है किकोका कोला और पेप्सिको जैसी कंपनियों की कोल्ड ड्रिंक्स एंटीमोनी, लीड, क्रोमियम,कैडमियम और कम्पाउंड डीईएचपी जैसे जहरीले एलिमेंट्स से भरी हुई होती हैं. बता देंकि 7 अप और माउंटेन ड्यू पेप्सिको कंपनी के प्रोडक्ट हैं. वहीं स्प्राइट कोका कोलाकंपनी का माल है. DTAB ने इसी साल फरवरी-मार्च में इन कोल्ड्रिंक्स के सैंपल कलेक्टकिए थे. टेस्ट के लिए ‘ऑल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ’(AIIHPH) कोलकाता भेज दिया था. सूत्रों के मुताबिक, AIIHPH ने DTAB के चेयरमैनजगदीश प्रसाद को टेस्ट के रिजल्ट हैंडओवर किए गए हैं. इससे पहले भी AIIHPH ने कईहेल्दी सपलिमेंट्स की भी जांच की है. और उनमें भी हार्मफुट मेटल्स होने की बात कहीहै. अच्छा तो बच्चो बताओ. इल्जाम के बाद कौन आता है? जी सफाई पेश करने वाले! हां तोयहां भी सफाई पेश की गई है. इस मसले पर पेप्सिको इंडिया के स्पोकपर्सन ने बताया,'हमें अभी तक ड्रिंक्स के हुए टेस्ट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. जबतक रिपोर्टेसमिल नहीं जाती, हम कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. हम अपने जितने भी प्रोडक्टबनाते हैं वो फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स के नियमों के अंदर ही होते हैं. इसी केतहत हम हेवी मेटल्स का यूज करते हैं.' पेप्सिको ने तो रिपोर्ट न मिलने का हवालादेकर अपना पल्ला झाड़ लिया, पर कोका कोला ने तो कुछ भी बोलने से ही मना कर दिया है.ठंडा मतलब सिर्फ कोका कोला ही नहीं होता. जब जवाब देते नहीं बनता, जब शरीर का जोतापमान होता है वो भी ठंडा ही कहलाता है. इसलिए आप लोग भी अब जरा अलर्ट हो जाइए.अपने स्टार्स, खिलाड़ियों के ऐड में दिखभर जाने से फैसला मत लीजिए.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें...नैन्डोज चिकेन का ऐड: कूल्हे हैं, जांघें हैं, स्तन हैं, लेकिन औरत गायब हैदस पाकिस्तानी ऐड जिनको देखकर आपके पेट के पुर्जे खुल जाएंगेकोहली क्रिकेटर से कव्वाल बन गए