वैसे तो नियमित रूटीन में फ्राइडे नाइट को सबसे ख़ुशी का वक़्त माना जाता है. लेकिन19 नवंबर की फ्राइडे की सुबह खुशहाली के मामले में शाम को तगड़ा कॉम्पटीशन दे गई.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता और ख़ासतौर से किसानों से माफ़ीमांगते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया. पीएम मोदी ने देश को एड्रेस करतेहुए कहा, “कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे. ताकि छोटे किसानों को औरताकत मिले. सालों से ये मांग देश के किसान और विशेषज्ञ अर्थशास्त्री मांग कर रहेथे. जब ये कानून लाए गए, तो संसद में चर्चा हुई. देश के किसानों, संगठनों ने इसकास्वागत किया, समर्थन किया. मैं सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं. मैं देशवासियों सेक्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहता हूं कि शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रह गईथी. हम अपनी बात कुछ किसान भाइयों को समझा नहीं पाए. आज गुरु नानक जी का प्रकाशपर्व है. आज मैं पूरे देश को ये बताने आया हूं, हमने 3 कृषि कानूनों को वापस करनेका निर्णय किया है. हम तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की संवैधानिक प्रक्रियाजल्द शुरू करेंगे. आप सभी अपने-अपने घर लौटें, खेत में लौटें, परिवार के बीच लौटें,एक नई शुरुआत करते हैं.” प्रधानमंत्री के 'नई शुरुआत' के प्रस्ताव और सरकार के कृषिबिल वापस लेने पर देश भर के किसान और किसानों के समर्थन में आए लाखों लोगों मेंख़ुशी की लहर दौड़ गई. इस आंदोलन में फिल्म इंडस्ट्री से भी बहुत से लोगों ने किसानोंके समर्थन में आवाज़ उठाई थी. सरकार के कृषि बिल वापस लेने की घोषणा के बाद उन्होंनेभी अपनी ख़ुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की. किसने क्या कहा पढ़ते चलें. #1 जब एक किसानट्विटर यूज़र ने लिखा 'जीत गए हम' तो उसे कोट करते हुए 'फुकरे' फेम ऋचा चड्ढा नेलिखा, जीत गए आप! आप की जीत में सब की जीत है. #2 सोनू सूद ने भी अपनी ख़ुशीट्विटर पर जाहिर की. लिखा, किसान वापिस अपने खेतों में आएंगे. देश के खेत फिर सेलहराएंगे. धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश परब औरभी ऐतिहासिक हो गया. जय जवान जय किसान. #3 एक्ट्रेस गुल पनाग ने भी ट्विटर परप्रधानमंत्री को बिल वापसी के लिए शुक्रिया कहा, मैं किसान बिल वापस लेने के लिएनरेंद्र मोदी जी की बहुत शुक्रगुज़ार हूं. काश हमें इतना लंबा संघर्ष ना करना पड़ाहोता. क्यूंकि इस संघर्ष में हमने बहुत सी ज़िंदगियों को खो दिया है. #4 'स्कैम 1992' के डायरेक्टर हंसल मेहता शुरुआत से किसानों के मुद्दों को लेकरमुखर रहे थे. किसानों की इस जीत पर उन्होंने लिखा, चलिए आज किसानों और किसानों केधैर्य का जश्न मनाते हैं.#5 'रांझना' के मुरारी यानी मोहम्मद ज़ीशान अयूब ने भी ट्वीटर पर अपनी ख़ुशी प्रकटकी. ज़ीशान लिखते हैं, किसान दोस्तों और सब समर्थकों को बहुत बहुत मुबारक हो!! हमलड़े साथी, हम जीते साथी! कोशिश करोगे तो कभी ना कभी जीतोगे!#6 एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर ने किसान बिल वापस लिए जाने की ख़ुशीमें एक कविता ट्वीट की, जीत की ख़ातिर जुनून चाहिए, जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए,ये आसमान भी आएगा ज़मीन पर, बस इरादों मे जीत की गूँज चाहिए किसान आंदोलन ज़िंदाबाद.किसान बहन-भाईयों को मुबारक #7 सिंगर-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने भी एक लाइन में अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की. लिखा,किसान मजदूर एकता ज़िंदाबाद. आपको बता दें तीनों नए कृषि कानूनों को 17 सितंबर, 2020 को लोकसभा ने मंजूर किएगए थे. राष्ट्रपति ने तीनों कानूनों के प्रस्ताव पर 27 सिंतबर को हस्ताक्षर किए थे.जिसके बाद किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था. पिछलेकरीब एक साल से किसान धरना दे रहे हैं.