The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Got Rs 12 lakh to help terrorists, admits arrested DSP Davinder Singh

आतंकियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए कितने पैसे लिये थे, DSP दविंदर सिंह ने बताया

गृह मंत्रालय दविंदर केस को NIA को सौंप सकती है.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2020, 08:24 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जम्मू-कश्मीर के डीएसपी दविंदर सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उन्होंने आतंकवादियों से 12 लाख रुपये लिए थे. उन्हें कुलगाम से जम्मू और फिर चंडीगढ़ से नई दिल्ली तक पहुंचाने के लिए. दविंदर सिंह को 11 जनवरी को दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. आईजी कश्मीर विजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा- खुफिया सूत्रों ने बताया था कि आतंकवादियों ने गणतंत्र दिवस पर हमले की योजना बनाई थी. दविंदर से इंटेलिजेंस ब्यूरो, मिलिट्री इंटेलिजेंस और RAW ने पूछताछ की है. खुफिया एजेंसियों की पूछताछ के दौरान दविंदर ने बताया है कि उन्होंने श्रीनगर के इंदिरा नगर स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन घर में आतंकवादियों को रखा था. इंडिया टुडे की एक ग्राउंड रिपोर्ट से पता चला था कि दविंदर इंदिरा नगर में घर बना रहे थे जिसे श्रीनगर का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है. 2017 से इस घर का निर्माण चल रहा था. इस घर से एक दीवार बाद 15 कोर का मुख्यालय है. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि घर से हिजबुल ओवरग्राउंड वर्कर के साथ सिंह मारुति कार में जम्मू गए. सूत्रों के मुताबिक़, केंद्रीय गृह मंत्रालय इस मामले को NIA को सौंप सकती है ताकि आतंकवादियों के मकसद, दविंदर के आतंकवाद से कनेक्शन और उन्होंने पहले भी आतंकवादियों की मदद की है या नहीं, इन सबकी जानकारी मिल सके. कुछ समय से दविंदर सिंह की गतिविधियों पर सुरक्षा बलों को संदेह था. इंडिया टुडे से बातचीत में सूत्रों ने बताया कि दो महीने से डीएसपी दविंदर सिंह सर्विलांस पर थे. आईजी विजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया था कि उन्होंने खुद साउथ कश्मीर के डीआईजी अतुल गोयल से चेकपॉइंट लगाने के लिए कहा था. दविंदर का नाम 2001 के संसद हमले के लिए जांच के दौरान सामने आया था. दोषी अफजल गुरु ने ‘कारवां’ के संपादक विनोद के. जोश के साथ जेल में हुई बातचीत में दविंदर सिंह का ज़िक्र किया था.
वीडियो- जम्मू-कश्मीर में डीएसपी दविंदर सिंह दो आतंकियों के साथ अरेस्ट किए गए

Advertisement

Advertisement

()