The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • gorakhpur police challenges people to hide from cctv winner to get one lakh rupees up news

पुलिस का नया कंपटीशन- CCTV के सामने क्या करने पर आपको एक लाख मिल जाएंगे?

गोरखपुर पुलिस, जोन के ADG अखिल कुमार के अंडर पिछले कुछ महीनों से एक ऑपरेशन में जुटी है. ऑपरेशन त्रिनेत्र. तीसरी आंख के तौर पर शहर के हर नुक्कड़-कोने पर CCTV कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं

Advertisement
pic
10 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2023, 01:49 PM IST)
gorakhpur police challenges people to hide from cctv winner to get one lakh rupees up news
गोरखपुर पुलिस की अनोखी प्रतियोगिता (फोटो- आजतक/pexels)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक अनोखी प्रतियोगिता चल रही है. करना सिर्फ इतना है कि पुलिस की नजर से बचकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना है. प्रतियोगिता में जीतने वाले को वहां की पुलिस एक लाख रुपये का इनाम देगी.  सुनने में आसान लग रहा है, लेकिन है नहीं. पुलिस ने ओपन चैलेंज दिया है, तो अपनी पूरी तैयारी भी की होगी.

दरअसल, गोरखपुर पुलिस, जोन के ADG अखिल कुमार के अंडर पिछले कुछ महीनों से एक ऑपरेशन में जुटी है. ऑपरेशन त्रिनेत्र. तीसरी आंख के तौर पर शहर के हर नुक्कड़-कोने पर CCTV कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं. शहरी इलाका हो या ग्रामीण, कोई जगह नहीं छोड़ी गई.

ADG ने ऑपरेशन के बारे में इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि इस प्रोजेक्ट से गोरखपुर पुलिस को जिले का एक जियो मैप बनाने में मदद मिली है. सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी जगह ना छूटे और पूरे जिले को निगरानी में रखा जा सके. उन्होंने बताया कि ये पहल आम नागरिकों के सहयोग से सफल हुई है. 

इसी कड़ी में ADG ने शाहपुर इलाके में 10 अगस्त को एक ओपन कंपटीशन रखा है. इसमें एक जगह से दूसरी जगह पर CCTV कैमरे की जद से बचकर निकल जाने वाले को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. इनाम एक लाख रुपये.

SP सिटी कृष्णा कुमार बिशनोई ने आज तक से जुड़े रवि गुप्ता को बताया,

पूरे गोरखपुर में CCTV कैमरे का जाल बिछा हुआ है. अकेले शाहपुर थाना क्षेत्र में तीन हजार कैमरे लगे हैं. ADG के निवेदन पर लोगों ने त्रिनेत्र ऑपरेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मकसद है कि शहर को एक सेफ सिटी के तौर पर डेवलप किया जा सके. CCTV कैमरों की मदद से किसी भी केस को हल करने में बहुत मदद मिलती है. CCTV होते हैं तो अपराधी भी किसी घटना को अंजाम देने से पहले कई बार सोचते हैं.

गोरखपुर पुलिस प्रशासन को CCTV नेटवर्क पर पूरा भरोसा है. यकीन है कि उससे कोई नहीं बच पाएगा. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: लड़कों ने मेट्रो को टांग अड़ाकर रोका, CCTV देखकर अफसरों ने घर तक खोज डाला, हुआ चालान

Advertisement

Advertisement

()